24 APRWEDNESDAY2024 3:36:39 AM
Nari

रोजाना 10 मिनट करें ये 5 Exercise, पेट पर जमा जिद्दी चर्बी तेजी से होगी कम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Mar, 2021 03:27 PM
रोजाना 10 मिनट करें ये 5 Exercise, पेट पर जमा जिद्दी चर्बी तेजी से होगी कम

सेहतमंद रहने के लिए वजन कंट्रोल रहना बेहद जरूरी है। बात अगर वजन बढ़ने की करें तो इसके पीछे का कारण गलत लाइफस्टाइल व अनहैल्दी फूड है। इसके कारण खासतौर से पेट पर व कमर के आसपास एक्सट्रा चर्बी जमा होने लगती है। ऐसे में बॉडी शेप खराब होने के साथ टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट डिजीज व अन्य बीमारियों को होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर 5 एक्सरसाइज करके इसे आसानी से कम कर सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं उन एक्सरसाइज के बारे में...

ये एक्सरसाइज पेट की मसल्स पर काम करके इसपर जमा एक्सट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद मिलेगी। आपको हर एक्सरसाइज में 15 सेकेंड के आराम के साथ 45 सेकेंड तक करनी होगी। ऐसे में आप सिर्फ 10 मिनट में आप इन 5 एक्सरसाइज को कर सकते हैं। 

1. कोबरा पोज (Cobra Pose)

इसे करने के लिए शरीर को सांप की शेप दी जाती है। इससे पेट की मसल्स स्ट्रेच होकर इसपर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होगी। 

PunjabKesari

ऐसे करें एक्सरसाइज-

1. सबसे पहले मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। 
2. अब हाथों को जमीन पर रखकर ऊपर की ओर उठे। 
3. पेट व इससे नीचे के हिस्से को जमीन पर लगा रहने दें। 
4. इस पॉजीशन में रहते हुए 5 से 6 बार गहरी सांस अंदर व बाहर छोड़े।
5. इसे करीब 30 से 60 सेकेंड करें। 
6. बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 

2. फ्लटर किक्स (Flutter Kick)

इस की मदद से पेट पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी। तेजी से कैलोरी बर्न होकर शरीर में मजबूती आएगी। 

PunjabKesari

ऐसे करें एक्सरसाइज-

1. इसके लिए मैट बिछाकर पीठ के बल लेटें। 
2. अब दाहिने पैर को हिप्‍स की ऊंचाई से थोड़ा पीछे जमीन पर उठाएं। 
3. ठीक इसी तरह दूसरे पैर को उठाएं। 
4. दोनों पैरों को हिलाएं। 
5. 5 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहिए। 
6. आप चाहे तो इसे करते हुए अपनी गर्दन व सिर को भी उठा सकते हैं।

3. नौकासन (V-Ups)

इस एक्सरसाइज को करने से पेट पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से बर्न होने में मदद मिलेगी। बॉडी शेप में आने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होगा। 

PunjabKesari

ऐसे करें एक्सरसाइज-

1. इसके लिए जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। 
2. अब पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
3. फिर हाथों से घुटनों को छुते हुए शरीर से वी शेप बनाएं। 
4. कुछ सेकेंड इसी मुद्रा में रहने के बाद सामान्य पोजिसन में आ जाएं। 

4. लेग रेज (Leg Raise Ups)

लेग रेज को करने से पेट पर जोर पडे़गा। ऐसे में इसपर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होगी। 

PunjabKesari

ऐसे करें एक्सरसाइज-

1. इसके लिए मैट पर पीठ के बल ले जाएं। 
2. अब धीरे-धीरे पैरों को ऊपर हवा की ओर करें। 
3. फिर शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे लाते हुए हाथों से पैरों को टच करें। 
4. कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहकर सही मुद्रा में आ जाएं। 
5. 2- 3 सेकेंड रुकने के बाद इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। 

5. लेग इन्‍स और आउट (Crunch)

इस एक्सरसाइज को करने से पैरों को तेजी से हिलाना होता है। ऐसे में इससे पेट के साथ कमर व जांघों पर जमा जिद्दी चर्बी भी कम होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

ऐसे करें एक्सरसाइज-

1. इसके लिए मैट पर बैठ जाएं। 
2. अब हाथों को एकदम सीधे हिप्स के पास रखें। 
3. शरीर का सारा भार कुल्हों पर डालें।
4. अब धीरे-धीरे पैरों को बाहर व अंदर की ओर करें। 
5. कुछ देर इसे करने के बाद सामान्य पोजिशन में आ जाएं। 

Related News