02 MAYTHURSDAY2024 3:52:06 PM
Nari

सोते समय बेड के पास बिल्कुल न रखें ये चीजें, नहीं तो घर के सदस्य को झेलना पड़ेगा नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 30 Jul, 2023 12:56 PM
सोते समय बेड के पास बिल्कुल न रखें ये चीजें, नहीं तो घर के सदस्य को झेलना पड़ेगा नुकसान

व्यक्ति की आस-पास ऐसी कई चीजें होती है जिनकी अपनी एनर्जी होती है। यह एनर्जी व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालती है। इन चीजों का व्यक्ति के जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। घर में चीजों को रखने की एक ऊर्जा बताई गई है। यदि इस शास्त्र के अनुसार दिशा का ध्यान न रखा जाए तो परिवार के सदस्यों पर इसका असर पड़ता है और जीवन में भी परेशानियां आती हैं। इसके अलावा सोते समय की गई गलतियां भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। मान्यताओं के अनुसार, सोने से पहले बेड के सिरहाने रखी ये चीजें आपके भाग्य को कंगाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सोना चांदी 

हिंदू धर्म में सोना चांदी को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी चीजों को कभी भी अपने सिरहाने के पास रखकर नहीं सोना चाहिए। यह आपके जीवन में नकरात्मक प्रभाव डालती हैं। इसके अलाव इन्हें सिरहाने के पास रखने से व्यक्ति की तरक्की पर भी असर पड़ता है। 

PunjabKesari

अखबार 

किताब या फिर अखबारें कभी भी अपने बिस्तर के पास नहीं रखनी चाहिए। यह चीजें आपकी नेगेटिविटी का कारण बनती हैं। वास्तु शास्त्र में इन चीजों को सिरहाने के पास रखना मां सरस्वती का अपमान करना होता है। यहां पर इन्हें रखने से करियर में बाधाएं आने लगती हैं और व्यक्ति की जिंदगी पर भी असर पड़ता है। 

इलेक्ट्रॉनिक सामान 

इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बिस्तर के पास नहीं रखना चाहिए। इन चीजों ने निकलने वाली एनर्जी घर में नेगेटिविटी भर सकती है। यह एनर्जी आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी नहीं होती। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक सामान यहां पर रखना शुभ नहीं माना जाता है। 

PunjabKesari

पानी की बोतल 

बहुत से लोग पानी की बोतल भी अपने सिरहाने रखकर सोते हैं लेकिन इसे भी सिरहाने के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है। पानी की बोतल सिरहाने रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है जो सेहत पर गलत असर डालती है। इसलिए कभी भी सिरहाने के पास पानी की बोतल रखकर न सोएं। 

गंदे कपड़े 

गंदे कपड़े भी बहुत से लोग उतार कर रात में बेड पर ही छोड़ देते हैं परंतु वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे आपको बुरे सपने आ सकते हैं और घर में नेगेटिविटी भी बढ़ने लगेगी। 

PunjabKesari

झूठे बर्तन 

सोते समय कई लोगों को चाय, कॉफी पीने की आदत होती है। रात में सोने से पहले दूध पीने के बाद बहुत से लोग गिलास बेड के पास ही रख देते हैं। ऐसे में झूठे बर्तन घर में गरीबी का कारण बनती है। इसके अलावा झूठे बर्तन घर में रखने से बुरे सपने भी आते हैं। इसलिए यदि आप भी सोने से पहले झूठे बर्तन बिस्तर के पास रखते हैं तो इस आदत को छोड़ दें।  
 

Related News