25 APRTHURSDAY2024 1:02:23 AM
Nari

बॉडी में हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न करें बैंगन का सेवन, हो सकता है नुकसान

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 06 Feb, 2021 05:01 PM
बॉडी में हो ये समस्याएं तो भूलकर भी न करें बैंगन का सेवन, हो सकता है नुकसान

बैंगन का भर्ता किसका फेवरेट नहीं होता है। इसे सभी बड़े चाव से खाते हैं। आलू के साथ भी बैंगन की सब्जी लाजवाब लगती है। बैंगन खाने से आपको कईं फायदे भी होते हैं लेकिन यह स्वादिष्ट बैंगन आपकी सेहत को नुकसान भी कर सकता है। जी हां... आपको कुछ समस्साओं में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि आपको किन समसम्याओं में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

1. खून की कमी 

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स भी बैंगन का सेवन न करने की सलाह देते हैं इसका कारण है कि इसे खाने से खून में परेशानी और बढ़ जाती है। 

2. बवासीर के मरीज 

PunjabKesari
अगर आपको बवासीर है तो भी आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको भी खूनी बवासीर है तो आपको बैंगन से दूरी बना कर रखनी चाहिए क्योंकि अगर आप ऐसी स्ठिती बैंगन का सेवन करते हैं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है और यह आपके शरीर के लिए घातक भी हो सकता है।

3. एलर्जी की समस्या होने पर 

अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो भी आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि बैंगन के सेवन से एलर्जी और बढ़ जाती है। आपके ज्यादा खुजली और दाद होने लगते हैं इसलिए आपको ऐसी स्थिती में बैंगन नहीं खाना चाहिए। 

4. प्रेग्नेंसी में 

गर्भवती महिलाएं भी बैंगन सोच समझ कर ही खाएं बैंगन का सेवन न करें। बैंगन खाने से गर्भवति महिला को इसलिए रोका जाता है क्योंकि बैंगन काफी गर्म तासीर वाले होते हैं जिससे महिलाओं को काफी परेशानी हो सकती है इसलिए आप बैंगन कम खाएं। 

5. पथरी की समस्या 

PunjabKesari

पथरी के मरीजों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका कारण यह है कि बैंगन में ऑक्सलेट पाया जाता है जो किडनी के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए आपको बैंगन कम खाना चाहिए। 

6. ब्लड प्रेशर की समस्या में 

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों को जिनको लो बल्ड प्रेशर की समस्या है उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप लगातार बैंगन का सेवन कर रहे हैं तो आप एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

7. ज्यादा मोटापे की समस्या में 

अगर आप का वजन काफी ज्यादा है तो भी आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है और इसके सेवन से आपके दिल और दिमाग को नुकसान हो सकती है इसलिए ऐसे लोगों को बैंगन का सेवन कम करना चाहिए। 

8. पेट से जुड़ी समस्या

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बैंगन का सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की समस्या होने लगता है। इसलिए उन्हें बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए।

Related News