28 APRSUNDAY2024 1:02:36 PM
Nari

ब्रश करते समय करेंगी ये गलतियां तो नहीं मिलेगा पूरा फायदा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jul, 2021 04:23 PM
ब्रश करते समय करेंगी ये गलतियां तो नहीं मिलेगा पूरा फायदा

रोजाना ब्रश करने से अच्छी मुस्कान मिलने के साथ सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। मगर सही तरीके से ब्रश ना करने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इसके अलावा दांतों संबंधी कई समस्याएं भी हो सकती है। ऐसे आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्रशिंग के दौरान करने वाली गलतियों के बारे में बताते हैं, जिसे समय रहते बदलने में ही भलाई है...

जल्दबाजी में ब्रश करना

अक्सर लोग सुबह जल्दी के चक्कर में तेजी से ब्रश करती है। ऐसे में वे केवल 30-40 सेकेंड ही ब्रश करते हैं। मगर इससे दांतों की सही से सफाई नहीं हो पाती है। ऐसे में मुंह से बदबू आने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। इसलिए कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें। अगर आपको ब्रश करने में आसल होता है तो आप इस दौरान कुछ कोई गाना गा सकती है।

PunjabKesari

तेजी व जोर से ब्रश करना

कई लोगों का मानना है कि जोर से ब्रश करने से दांत अच्छे से साफ होते हैं। मगर ऐसा सोचना गलत है। इससे दांतों की अच्छी से सफाई होने की जगह पर उन्हें नुकसान हो सकता है। इसके कारण दांतों का इनेमल और मसूड़े खराब हो सकते हैं। इसके अलावा दांतों की सेंसेटिविटी भी बढ़ सकती है। असल में, आपके ब्रश का मौशन दांतों की सफाई में मदद करता है। इसलिए दांतों को हमेशा धीरे से ब्रश करें।

लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करना

अक्सर लोग एक ही ब्रश को कई महीनों तक यूज करते हैं। इस पर कई लोगों का मानना होता है कि ब्रिसल्स खराब होने तक इसे यूज किया जा सकता है। मगर ऐसा सोचना गलत है। असल में, ओरल हैल्थ के लिए हर 3 महीने में ब्रश बदलता चाहिए। फिर चाहे आपके ब्रश के ब्रिसल्स निकलने हो या नहीं।

गलत टूथब्रश खरीदना

ब्रश करने से पहले सही टूथब्रश खरीदना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हमेशा अच्छी कंपनी व नरम ब्रिसल्‍स वाला टूथब्रश चुनें। ब्रिसल्स कठोर होने से मसूड़ों को नुकसान होने के साथ दांतों की सही से सफाई नहीं होगी। इसके अलावा लंबा व कैप वाला ही ब्रश खरीदें। इससे आसानी से दांत साफ होंगे। इसके अलावा ब्रश सूखने के बाद उसे कैप से कवर करने से उसपर धूल-मिट्टी जमने की परेशानी नहीं होगी। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहेगा।

PunjabKesari

गलत टूथपेस्ट इस्तेमाल करना

ब्रशिंग के लिए सही टूथपेस्ट को चुनना भी बेहद जरूरी है। वैसे तो बाजार में अलग-अलग ब्रांड व समस्या के हिसाब से टूथपेस्ट मिलते हैं। ऐसे में आप भी इसे खरीदने से पहले इसे खरीदने से पहले इसके इंग्रीडिएंट जरूर चैक करें। कई पेस्ट में कैमिकल्स होते हैं, जो इनेमल के नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में इससे समस्या झेलनी पड़ सकती है। इसलिए हमेशा नेचुरल इंग्रीडिएंट वाली टूथपेस्ट खरीदे। इसके साथ ही अगर आपको दांतों से जुड़ी कोई परेशानी है तो उस हिसाब से पेस्ट लें।

हमेशा एक ही पैटर्न में ब्रश करना

शायद आपने कभी अपने ब्रश करने के पैटर्न पर ध्यान ना दिया हो। मगर आमतौर पर लोग एक ही पैटर्न में ब्रश करते हैं। इससे दांत सही से साफ नहीं हो पाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप दांतों को ब्रश करना ऊपरी भाग से शुरू करके निचले तरफ से खत्म करती है तो हो सकता है कि इससे आपके दांतों का एक ही भाग साफ हो। ऐसे में इससे बचने के लिए अपने दांतों को ब्रश करने के तरीके में समय-समय पर बदलाव लाएं। साथ ही हर बार ब्रश करने पर इस बात का ध्यान रखें कि दांतों की सही से सफाई हुई है या नहीं।

 

 

 

Related News