30 APRTUESDAY2024 12:00:58 AM
Nari

भोजन के तुरंत बाद ना करें ये 5 काम, शरीर को हो सकता है नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jul, 2021 11:52 AM
भोजन के तुरंत बाद ना करें ये 5 काम, शरीर को हो सकता है नुकसान

कई लोग भोजन के बाद भी कुछ चीजें खाना व काम करना पसंद करते हैं। मगर उनकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। जी हां, भोजन के बाद कुछ अन्य चीजें खाने व कुछ काम करने से पाचन तंत्र धीमा पड़ सकता है। इसके कारण शरीर में भारीपन, जलन आदि समस्याएं हो सकती है। खाना पचना में भी कई दिक्कते होती है। ऐसे में इन आदतों को तुरंत बदल लेने में ही भलाई है। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में...

भोजन के बाद ना खाएं फल

कई लोग भोजन के बाद फल खाना पसंद करते हैं। मगर इससे सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है। असल में, भोजन के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में इस दौरान फल खाने से इसे पचाने में परेशानी हो सकता है। इससे पाचन तंत्र धीमा तो पड़ेगा ही साथ ही शरीर को फलों का पूरा पोषण भी नहीं मिलेगा। साथ ही वजन बढ़ने की परेशानी हो सकती है। 

PunjabKesari

चाय या कॉफी पीने की भूल ना करें

भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। असल में, इन दोनों में मौजूद टैनिन आयरन सोखने की प्रक्रिया को रोकने का काम करता है। ऐसे में पाचन तंत्र कमजोर होकर खाना पचाने में मुश्किल आ सकती है। अगर आप चाय-कॉफी पीना ही चाहते हैं तो इसे हमेशा खाने के 1 घंटा पहले या बाद में पीएं। 

ठंडा पानी ना पीएं

अगर आप भी भोजन के बाद ठंडा पानी पीती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। असल में, ऐसा करने से खाना शरीर में गुच्छे में जमने लगता है। इससे पाचन तंत्र कमजोर होकर धीमी गति से काम करने लगता है। ऐसे में खाना पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप पानी पीना ही है इसे गुनगुना करके या सामान्य टेंपरेचर पर रख कर पीएं। इसके साथ ही भोजन से करीब 1 घंटे बाद पानी का सेवन करें। इससे खाना अच्छे से पचने में मदद मिलती है। 

भोजन के तुरंत बाद नहाना गलत 

अक्सर कई लोग खाने के बाद नहाते हैं। मगर ऐसा करना गलत माना जाता है। इससे शरीर का तापमान अचानक से कम हो सकता है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन पर गहरा व बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए हमेशा भोजन के बाद की जगह पहले नहाना चाहिए। 

PunjabKesari

तुरंत सोने से बचें 

भोजन के तुरंत बाद सोना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में भोजन करने के बाद सोने से जलन, भारीपन व खर्राटे आने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

Related News