16 APRTUESDAY2024 9:47:48 PM
Nari

पति की कमाई और शोहरत में कई गुना आगे हैं ये TV एक्ट्रेस

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 30 Jun, 2021 02:38 PM
पति की कमाई और शोहरत में कई गुना आगे हैं ये TV एक्ट्रेस

बाॅलीवुड हो या टीवी जगत बाकी इंडसट्री से यहां लोगों को काम करने की मोटी रकम मिलती हैं, इसलिए आज की अधिकतर युवा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की तरफ रूख कर रही हैं। बाॅलीवुड में अकसर फिल्में करने पर हीरोईन से ज्यादा हीरों को सबसे ज्यादा फीस दी जाती हैं। लेकिन टीवी जगत में  कुछ ऐसी एक्ट्रेसस भी है जो अपने एक्टर पति से कहीं ज्यादा कमाती है तो आईए जानते हैं इनके बारे में- 

दिव्यांका त्रिपाठी  और विवेद दहिया-
टीवी जगत की सबसे पहली मशहूर जोड़ी है दिव्यांका त्रिपाठी  और विवेद दहिया की। दिव्यांका त्रिपाठी  ने लोकप्रिय सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से 2006 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा, इससे पहले दिव्यांका  एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में भी खूब लोकप्रिय हुईं थीं। दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 8 जुलाई 2016 को अपने सह-एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली थी। बतां दें कि विवेक ने सीरियल ये हैं मोहब्बतें में पुलिस अफसर के रोल में दिखे थे हालांकि उनकी पत्नी दिव्यांका मनोंरजन जगत में कहीं ज्यादा पहचाना गया नाम हैं। 

PunjabKesari

भारती सिंह और हर्श लिंबाचिया-
काॅमेडी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय भारती सिंह ने अपना करिया बतौर कॉमेडिन ही टीवी जगत में शुरू किया। उसके बाद वह मजेदार शो होस्टिंग के लिए भी जानी गईं और कई मौकों पर तो अपने पति हर्ष के साथ ही होस्ट करती नजर आईं। वहीं हर्ष पेशे से लेखक हैं, जिन्होंने भारती के कई शो के लिए भी स्क्रिप्ट राइटिंग की है। साल 2017 में भारती ने हर्ष से शादी की थी हालांकि वह अपने पति से मशहूर होने और सफलता के मामले में हमेशा से आगे  रहीं है।

PunjabKesari

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला-
बिग बाॅस में आने के बाद  रुबीना दिलाइक और अभिनव की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब प्रचलित हुई। बतां दें कि  रुबीना  ने  सीरियल छोटी बहू से शुरुआत की थी और कुछ समय पहले वह बिग बॉस के पिछले सीजन के दौरान अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस के घऱ में नजर आई थीं, जहां उन्हें खूब अटेंशन मिला।   रुबीना ने  सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व की एक पहचान से खूब पहचान बनाई। इसके बाद रुबीना ने साल 2008 में टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी कर ली थी। हालांकि अभिनव शुक्ला ने रुबीना से पहले अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जो सफलता रुबीना को मिली अभी तक अभिनव नहीं हासिल कर पाए।

PunjabKesari

सौम्या टंडन और सौरभ-
 भाबी जी घर पर हैं सीरियल से घर घर मशहूर हुईं गोरी मैम के नाम से सौम्या टंडन भी टेलिवजन दुनिया की सबसे चर्चित स्टार है। उनके इस शो का स्टाइलिश रोल दर्शकों को खूब भाया और सौम्या 5 सालों तक भाबी जी शो का हिस्सा रही। सौम्या ने 2016 में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। बतां दें कि  सौरभ पेशे से एक बैंकर हैं  वहीं पाॅपुलेरिटी और फाइनेंशियल में पत्नी सौम्या सौरभ से कहीं ज्यादा आगे हैं।

PunjabKesari

Related News