28 APRSUNDAY2024 2:25:00 PM
Nari

Pre-Drapped साड़ी में गॉर्जियस दिखी दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस की कॉकटेल पार्टी में पहुंचे कई सितारे

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Feb, 2024 11:55 AM
Pre-Drapped साड़ी में गॉर्जियस दिखी दिव्या अग्रवाल, एक्ट्रेस की कॉकटेल पार्टी में पहुंचे कई सितारे

मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी दिव्य अग्रवाल इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस 20 फरवरी को शादी करने वाली हैं। वह अपूर्व पडगांवकर के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं शादी से पहले एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंकशन्स भी शुरु हो गए हैं। 18 फरवरी यानी की बीती रात उन्होंने धमाकेदार कॉकटेल पार्टी रखी जहां टीवी की दुनिया से कई सितारे पहुंचे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। पार्टी में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूजे के प्यारे में दिख रहे हैं। तो चलिए देखते हैं पार्टी में कौन क्या-क्या पहनकर पहुंचा। 

सबसे पहले बात करते हैं दिव्या अग्रवाल के लुक की। एक्ट्रेस ने इवेंट में शिमरी प्री ड्रैप्ड साड़ी पहनी। इस साड़ी का पल्लू झालरदार और साड़ी पर सीक्विन्ड डिटेलिंग की थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिव्या ने एक खूबसूरत नेकपीस वियर किया। डॉर्क मेकअप और पिंक टोन लिपस्टिक में दिव्या काफी सुंदर दिख लगी। वहीं उनके होने वाले पति अपूर्व ब्लैक कलर के टक्सीडो कोट पैंट में दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 
कॉकटेल पार्टी में निक्की तंबोली भी नजर आई। निक्की ने सीक्विन्ड मैटेलिक साड़ी पहनी। बालों को खुला छोड़, डॉर्क मेकअप और हाथों में मैचिंग बैंगल पहन निक्की ने अपना लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

पार्टी में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट विशाल सिंह भी नजर आए। विशाल ने ब्लैक पैंट के साथ कट आउट हुडी पहनी। उनका यह आउटफिट काफी अलग था। 

PunjabKesari

शारदुल पंडित भी दिव्या अग्रवाल की पार्टी में नजर आए। शारदुल ने स्ट्रिप्ड ब्लैक कलर का कोट पैंट पहना। 

PunjabKesari

ऐजाज खान भी पार्टी में पहुंचे। ऐजाज ने ब्राउन कलर का कोट पैंट पहना। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डिजाइनर रोहित के वर्मा भी दिव्या की पार्टी में नजर आए। उन्होंने यैलो कलर का टॉप, ब्लैक धोती स्कर्ट और मैचिंग हैंडबैग कैरी किया।

PunjabKesari


 

Related News