14 MAYTUESDAY2024 6:51:03 AM
Nari

Periods में महिलाओं को क्या खाना चाहिए, क्या नहीं? जानिए 5 दिन का Diet Chart

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Nov, 2023 01:50 PM
Periods में महिलाओं को क्या खाना चाहिए, क्या नहीं? जानिए 5 दिन का Diet Chart

पीरियड्स के 5 दिन महिलाओं के लिए बहुत ही मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान महिलाओं को cramps,मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और पीठ दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में महिलाओं को अपनी डाइट भी खूब सोच- समझ कर लेनी चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकती है।  एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दौरान महिलाओं को चीनी और नमक से परहेज करना चाहिए। वहीं फ्राइड और भुनी चीजों से भी दूर रहें। कई महिलाओं को लगता है की चाय-कॉफी पीने से दर्द से राहत मिलेगी, पर बता दें ये पूरी तरह से गलत है। आइए आपको बताते हैं पीरियड्स में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं?

पीरियड्स के 5 दिन ऐसा रखें डाइट

मॉर्निंग- खाली पेट दो खजूर और उसके बाद एक कप ग्रीन टी। वहीं कुछ मीठा खाने का मन हो रहा है तो ब्रेकफास्ट में पैनकेक के साथ बटर और हनी खाना चाहिए।

दोपहर को 12 बडे कोई फल खा सकती हैं। वहीं लंच में चावल, रोटी या मिक्स सब्जी के साथ एक प्लेट सलाद खा सकते हैं

शाम को गिलास नींबू पानी के साथ फ्राइड मखाने खा सकती हैं।

वहीं डिनर लाइट ही रखें। किचड़ी और दही बेस्ट ऑप्शन है।

PunjabKesari

पीरियड्स में खाएं ये फल

मीठे की क्रेविंग हो रही हो तो आम, अनार, केला और सेब खा सकते हैं। लेकिन इन्हें खाली पेट न खाएं। इससे आपको दिक्कत आ सकती है। पेस्ट्री या मिठाई के बजाए डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

PunjabKesari

पीरियड्स में न खाएं ये फल

पीरियड्स के दौरान खट्टे फल नहीं खाने चाहिए, जैसे- केला, संतरा, मौसमी, नींबू खाने से पूरी तरह से बचना चाहिए। इससे क्रैंम्प बढ़ सकते हैं। दही, रायता और छाछ से बने प्रोडक्ट्स नहीं खाना चाहिए। डेयर के प्रोडक्ट्स इस दौरान पचता नहीं है।

PunjabKesari

बस डाइट को ऐसे मैनेज करने पर आपकी पीरियड्स काफी आरामदायक गुजरेंगी। cramps और मूड स्विंग्स की शिकायत भी कम होगी।

Related News