25 APRTHURSDAY2024 6:00:14 AM
Nari

धर्मेंद्र ने दिखाया अपने फार्महाफस का नजारा, मक्खन के बाजरे की रोटी खाते दिखें एक्टर

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 10 Oct, 2020 05:52 PM
धर्मेंद्र ने दिखाया अपने फार्महाफस का नजारा, मक्खन के बाजरे की रोटी खाते दिखें एक्टर

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इन दिनों धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसके जरिए वह अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी देते हैं।

एक्टर ने दिखाया अपने फार्महाउस का नजारा

हाल में ही धर्मेंद्र जी ने एक वीडियो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने फार्महाउस का नजारा दिखाया। इसी के साथ वह वीडियो में कहते हैं, 'ऐसा लग रहा था मानों बरसों से बात नहीं हुई आपसे। जज्बाती होना मतलब जरा-सा भी कुछ बोल दो तो बुरा लग रहा है। अब मैं भी बाजरे की रोटी मक्खन के साथ खाकर बैठा हूं। घूमता हूं सुबह उठकर। मैं ठीकर हूं और स्वस्थ हूं। मुझे आप लोगों से बहुत प्यार है और आप सभी मेरा परिवार हैं। मैं आप लोगों के लिए दुआ भी करता हूं।'

मुंबई में ही स्थित है धर्मेंद्र जी का फार्महाउस

वीडियो में धर्मेंद्र जी का फार्महाउस काफी खूबसूरत लग रहा है। फार्महाउस की हरियाली देखते ही बन रही है। बता दें कि धर्मेंद्र का फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में वह कई बार ऑर्गेनिक खेती करते हुए दिखाई दिए है। धर्मेंद्र का यह फार्महाउस अंदर से काफी खूबसूरत है। बड़ी-बड़ी फोटो व पोट्रेट इसकी खूबसूरती को ओर भी बढ़ाते है। लिविंग एरिया में पड़े सोफे के कुशन पर भी धर्मेंद्र की तस्वीरें बनी हुई है। इसी के साथ घर की डेकोरेशन के लिए खूबसूरत scenerys का भी इस्तेमाल किया गया है। घर में काफी एंटिक चीजें की कलेक्शन भी है।

एक्टर का फार्महाउस उनकी पुरानी यादों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने फार्महाउस में कई पुरानी चीजें रखी हुई है। घर में डार्क कलर का फर्नीचर मौजूद है। घर में वुडन वर्क काफी देखने को मिलता है। धर्मेंद्र जी घर से ज्यादा बाहर नहीं जाते इसलिए फिटनेस के लिए वह घर में ही साइकिंग करते हैं। फामहाउस में धर्मेंद्र कभी ट्रक्टर पर घूमते हुए दिखते हैं तो कभी खुली हवा में आराम करते हुए नजर आते।

पंजाबी खाने के शौकीन है धर्मेंद्

बता दें कि धर्मेंद्र कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे जिससे उनके फैंस को भी उनकी चिंता होने लगी थी। अब उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि वह बिल्कुल ठीक है और अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहेंगे। वही धर्मेंद्र का बचपन पंजाब में बीता इसलिए उन्हें पंजाबी खाना काफी पसंद है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अपने सारे सपने पूरे करते हुए दिखाई दे रहे है। धर्मेंद्र को 1970 के दशक के मध्य में दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों में स्थान मिला था। धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं।

 


 

Related News