19 APRFRIDAY2024 4:45:05 PM
Nari

देवी लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर होगा खुशियों का आगमन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jul, 2020 10:09 AM
देवी लक्ष्मी के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर होगा खुशियों का आगमन

हर कोई अपने जीवन में सुख- समृद्धि व खुशियों की कामना करता हैं। सभी चाहते है कि उनके ऊपर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहें। ताकि उनके जिंदगी में यश, वैभव, मान-सम्मान बना रहें। ऐसे में अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करना चाहते है तो आज हम आपको उनके कुछ मंत्रों के बारे में बताते हैं। इन मंत्रों का उच्चारण कर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत 

अगर आप पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहें हैं। इसके अलावा बहुत मेहनत करने पर भी अपना कर्ज नहीं चुका पा रहें तो इसके लिए लक्ष्मी देवी के इस मंत्र का रोजाना जाप करें। 'ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:'। 

nari,PunjabKesari

हर काम में मिलेगी सफलता 

बहुत प्रयासों के बाद भी सफलता न मिलने में व्यक्ति निराश होने लगते है। ऐसे में सच्चे मन से प्रयास करने के साथ देवी मां के 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:' मंत्र का उच्चारण करें। इस मंत्र का जाप देवी लक्ष्मी की चांदी या अष्टधातु से तैयार मूर्ति के सामने करना ज्यादा शुभफदाई होगा। 

घर पर बनी रहेगी बर्कत

धन की देवी लक्ष्मी के 'पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्' मंत्र का रोजाना जाप करने से घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इस मंत्र का जाप करने के लिए स्टफीक की माला से करना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती है। 

nari,PunjabKesari

कार्य होंगे पूर्ण

अगर आपके काम पूरे होने से पहले अलक रहें है तो ऐसे में घर से निकलने से पहले 'ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:' का जाप करें। इससे आपके सारे काम बिना किसी विघ्न के पूरे हो जाएंगे। 

रिश्तोें में आएगी मधुरता 

पति- पत्नि के बीच अनबन, मनमुटाव रहने के घर का माहौल अशांति से भर जाता है। ऐसे में रोजाना देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने 'लक्ष्मी नारायण नम:' मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता आने के साथ घर-परिवार में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है। घर पर पॉजीटिविटी आने से घऱ का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
 

Related News