29 APRMONDAY2024 2:49:41 PM
Nari

चावल नहीं अब ट्राई करें कच्चे आम की मीठी खीर, नोट करें रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Jul, 2021 09:59 AM
चावल नहीं अब ट्राई करें कच्चे आम की मीठी खीर, नोट करें रेसिपी

आम बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी की पसद होता है। वहीं लोग इसे कच्चा व पका दोनों तरह से खाना पसंद करते हैं। कच्चे आम से खासतौर पर चटनी, अचार, आमरस आदि बनाया जाता है। मगर आप इससे खीर बनाकर भी खा सकती है। चलिए आज हम आपको कच्चे आम से टेस्टी-टेस्टी खीर बनाने की रेसिपी बताते हैं....

सामग्री-

कच्चे आम- 4 (कद्दूकस किए)
दूध- 1/2 लीटर
शक्कर- 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 लीटर
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
केसर- 8-10 धागे
ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे)
पानी- 2 कप

PunjabKesari

विधि-

- सबसे पहले कद्दूकस किए आम को 4-5 बार धो लें।

- पैन में पानी और आम डालकर 5 मिनट तक उबालें।

- आम नरम होने पर इसे सूती कपड़े में छान कर पल्प अलग रख लें।

- अलग पैन में दूध 1/4 होने तक पकाएं।

- इसमें इलायची पाउडर, कन्डेंस्ड मिल्क, शक्कर और केसर डालकर 2 मिनट पकाएं।

- अब इसमें आम का पल्प मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं।

-  ‌तैयार खीर को सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Related News