27 APRSATURDAY2024 12:11:04 AM
Nari

वेडिंग ड्रेस के कारण लोगों के निशाने पर आई थी दीपिका, फैंस बोले- मैं तो मुफ्त में भी न पहनूं

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 Nov, 2020 04:10 PM
वेडिंग ड्रेस के कारण लोगों के निशाने पर आई थी दीपिका, फैंस बोले- मैं तो मुफ्त में भी न पहनूं

बॉलीवुड हसीना दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अच्छे फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है। पति रणवीर सिंह की तरह दीपिका भी अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिस वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ दीपिका के वेडिंग लुक को लेकर हुआ था। दीपिका और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में प्राइवेसी का खास ख्याल रखा गया था। ऐसे में दीपवीर के फैंस उनका वैडिंग लुक देखने के लिए काफी उत्साहित थे। शादी में दीपिका क्या पहनेंगी इस बात को लेकर भी कई कयास लगाए गए थे। लेकिन जब दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरें सामने आई तो लोग हैरान रह गए। 

PunjabKesari

दीपिका का लुक फैंस को नहीं आया पसंद 

दीपिका अपनी शादी की रस्मों के हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दी थी। उनके शादी से जुड़े हर आउटफिट्स को सब्यसाची ने डिज़ाइन किया था। लेकिन लोगों को उनके ब्राइडल कलेक्शन में से 'दिल गुलदस्ता' थीम वाला लहंगा बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। सब्यसाची का डिजाइन किया गया 'दिल गुलदस्ता' थीम का लहंगा उनकी रिसेप्शन पार्टियों में से एक था। जिसमें गुलाबी, हरे और नारंगी रंगों की थ्रेडवर्क कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा उस पर फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था। इसके साथ आउटफिट्स हाथ से रंगे मखमली ऐप्लिकेस, सोने के धागे, मुड़े हुए चांदी, रेशम-सोता, गुलाब-रंग के क्रिस्टल और स्फटिक भी लगे हुए थे। इनके अलावा विदेशी पक्षियों के शानदार टेपेस्ट्री से तैयार किए गए फूलों को भी लहंगे पर जोड़ा गया था। 

PunjabKesari

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण ने पन्ना चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और एक पोल्की के साथ अपने पूरे लुक को कंप्लीट किया था। अपने आउटफिट के साथ दीपिका ने शादी वाला चूड़ा और सोने के कड़े पहने हुए थे। इसके साथ दीपिका ने मैक्सिकन कलाकार फ्राइडा काहलो का रोज क्राउन हेयर बैंड कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को सटल मेकअप और स्मोकी आईज के साथ पूरा किया था।

खिलजी के लुक से की दीपिका के मेकअप की तुलना

जब दीपिका के इस लुक की तस्वीर सामने आई तो लोगों उन्हें ट्रोल करने लग गए। कुछ लोगों ने तो दीपिका के लुक को वाहियात तक कह दिया था। एक यूजर ने दीपिका को ट्रोल करते हुए लिखा था, विश्वास नहीं होता कि तुमने इस ड्रेस के लिए पैसे बर्बाद किए। मैं इसे मुफ्त में भी नहीं पहनूंगी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा था, आई मेकअप अलाउद्दीन खिलजी से इंस्पायर्ड है।

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related News