01 MAYWEDNESDAY2024 9:57:46 PM
Nari

Cannes 2022: दीपिका के इन Stunning Looks की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 May, 2022 10:01 AM
Cannes 2022: दीपिका के इन Stunning Looks की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट कर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए जूरी का हिस्सा बनी दीपिका ने अपने हर लुक में तबाही मचा दी।

PunjabKesari
दीपिका पादुकोण ने कभी इंडियन तो कभी वेस्टर्न लुक में वाहवाही लूट ली। उनका हर आउटफिट अपने आप में खास था। एक्ट्रेस ने अब अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है।  इस आउटफिट में वह  रेट्रो क्वीन लग रही है।

PunjabKesari
इन लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका ग्रीन कलर के जंप सूट स्टाइल पैंट और टॉप में नजर आ रही है। उन्होंने व्हाइट हाई हील्स और मैसी हेयर के साथ लुक को कंप्लीट किया है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं। साथ में क्यूट सी स्माइल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है।

PunjabKesari
इससे पहले एक्ट्रेस व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और पिंक स्कर्ट में कहर ढाती दिखाई दी थी। इस अटायर के साथ उन्होंने ब्लैक लॉन्ग बूट्स कैरी किए हैं, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट में चार चांद लगा रहे थे।

PunjabKesari

काजल, आईलाइनर, मस्कारा, न्यूड लिपस्टिक और मेसी हेयर बन के साथ दीपिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया था। इन तस्वीरों को देख फैंस  एक्ट्रेस की तारीफ किए बीना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

PunjabKesari

 

Related News