02 MAYTHURSDAY2024 5:48:34 PM
Nari

लाखों का पालना, सोने की चेन... 1 महीने में दीपिका के लाडले बेटे को मिले एक से बढ़कर एक तोहफे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Jul, 2023 03:44 PM
लाखों का पालना, सोने की चेन... 1 महीने में दीपिका के लाडले बेटे को मिले एक से बढ़कर एक तोहफे

हर इंसान की जिंदगी अलग होती है, किसी को खुशियां बहुत जल्दी नसीब हो तो किसी को देर से। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, भले ही उन्हें अपनी पहली संतान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब वह बेहद खुश हैं। कपल इन दिनों अपने पैरंटहुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)


वैसे तो यह कपल सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहता है, अब बेटे रुहान के आने के बाद वह उससे जुड़ी ही छोटी से बड़ी चीज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। आज उनका लाडला एक महीना का हो गया है, ऐसे में दीपिका और शोएब ने बताया कि इस दौरान उनके बेटे को क्या- क्या मिला है। उन्होंने अपने ब्लॉग में अपने गांव से आए तोहफों की भी झलक दिखाई है।

PunjabKesari
सबसे पहले दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने बेटे रूहान के एक महीने पूरे होने पर उसकी पहली झलक दिखाई। फोटो में शोएब ने रूहान को पकड़ रखा था और दीपिका लाडले के नन्हें हाथों को चूमती हुई नजर आ रही थीं।  इसके साथ इन्होंने कैप्शन लिखा था, 'रूहान (रेड हार्ट इमोजी के साथ) इसको अपनी दुआ में शामिल करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

PunjabKesari
वहीं एक्टर ने अपने वीडियो में बताया कि सबा इब्राहिम कुछ तोहफे लेकर आई हैं, जो उन्हें फूफी और खाला ने दिए हैं। व्लॉग में वह उन तोहफो की अनबॉक्सिंग भी करते दिखाई दिए। इसमें बच्चे के ढेर सारे कपड़े और हाथ में पहनने वाले काले मोती के ब्रेसलेट थे। दरअसल दीपिका कक्कड़ को उनकी ननद सबा इब्राहिम से सोने के कंगन गिफ्ट में मिले हैं। वहीं सबा ने अपने लाडले भतीजे के लिए  ढेर सारे कपड़े और कंबल खरीदे हैं। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि दीपिका की सास ने अपने पोते को  तोहफे में सोने की चेन दी है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। 'बिग बॉस' फेम कंटेस्टेंट हिना खान ने भी नन्हें शहजादे के लिए डिजाइनर ड्रेस भेजी है। वहीं, रुबीना दिलैक ने कपल को एक महंगा झूला गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। ससुराल सिमर का' में 'बा' का किरदार निभाने वाली जयति भाटिया ने उन्होंने बच्चे को तोहफे में सोने की अंगूठी दी है, जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है।

Related News