24 APRWEDNESDAY2024 12:38:33 PM
Nari

मां के निधन से टूट गई 'रामायण' की सीता

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Sep, 2020 01:26 PM
मां के निधन से टूट गई 'रामायण' की सीता

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी बुरा गुजर रहा है। इंडस्ट्री ने कई दिग्गज कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया है। वहीं स्टार्स पर कोरोना वायरस का संकट भी मंडरा रहा है। हाल ही में फिल्म जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका की मां का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के निधन की दुखद पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अपने माता-पिता का चले जाना एक ऐसा दुख है जिसे कोई आसानी से नहीं भर सकता।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mum 🙏 RIP

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on Sep 11, 2020 at 9:14pm PDT

 

दीपिका ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'मां की आत्मा को शांति मिले।' दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उनका दुख बांट रहे हैं और उन्हें हौंसला रखने को कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की मां सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही थी। कुछ दिनों से उनकी सेहत भी काफी नाजुक थी।

Related News