26 APRFRIDAY2024 12:14:40 AM
Nari

टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी ने सिखाया परफेक्ट लिपस्टिप लगाने का आसान तरीका

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 28 Jul, 2020 12:35 PM
टीवी एक्‍ट्रेस देबिना बनर्जी ने सिखाया परफेक्ट लिपस्टिप लगाने का आसान तरीका

लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। मगर लड़कियां लिपस्टिक लगाते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिससे चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है। कई बार तो महिलाओं को ये भी शिकायत होती है कि उनके होंठो पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिक नहीं पाती। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताया है। 

 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिपस्टिक लगाने के टिप्स शेयर किए हैं। साथ कैप्शन में लिखा, 'हम सभी को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद है। लेकिन हम कुछ गलतियां कर देते हैं। डिबिना डीकोड के इस वीडियो में बताया गया है कि जब आप लिपस्टिक लगा रहे हो तो क्या नहीं करना चाहिए।'

लिप स्‍क्रब का करें इस्तेमाल

देबिना बताती हैं कि हफ्ते में दो बार कोई भी अच्छे ब्रेंड का लिप स्क्रब इस्तेमाल जरूर करें। इससे होंठो की ड्राई स्किन निकल जाती है। आप चाहें तो घर पर बना लिप स्‍क्रब भी यूज कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से लिपस्टिक लगाने में समस्या नहीं होती। साथ ही होंठ साॅफ्ट और स्मूद बनते हैं। 

लिपस्टिक के रंग का इस्तेमाल करें लिप लाइनर 

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं डार्क कलर का लिप लाइनर और लाइट रंग की लिपस्तिक का इस्तेमाल करती हैं। जो कि बिल्कुल गलत है। देबिना बताती हैं कि जिस रंग की लिपस्टिक आप लगाएं होठों पर आउटलाइन के लिए उसी रंग के लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से होंठ साफ नजर आते हैं। 

PunjabKesari

फ्लोरोसेंट लिपस्टिक 

फ्लोरोसेंट और नियोन लिपस्टिक लड़कियों की पहली पसंद है। लेकिन अगर आपका रंग साफ है तो ही इस लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। डार्क स्किन टोन की महिलाएं इन शेड्स का यूज ना करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा टैन नजर आएगी। 

ऐसे लगाएं डार्क लिपस्टिक 

डार्क लिपस्टिक लगाते समय एक छोटी सी गलती पूरा लुक बिगाड़ सकती है। देबिना बताती हैं कि एक्सर महिलाएं होंठों को बड़ा दिखाने के लिए लिपस्टिक को होंठों के ऊपर लगाती हैं। जो कि बिल्कुल ही गलत है। ऐसा करने से होंठ मोटे और बदसूरत दिखते हैं। साथ ही चेहरा भी काफी बड़ा दिखाई देता है। इसलिए हमेशा डार्क लिपस्टिक को होंठों पर लगाएं ना कि उसके बाहर लगाएं। 

PunjabKesari

इस तरीके से लगाएं मैट लिपस्टिक 

देबिना कहती हैं कि जब भी मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें तो उससे पहले होंठों पर लिप ग्‍लॉस जरूर लगाएं। ऐसा करने से मैट लिपस्टिक लगाने के बाद होंठो पर जो क्रैक्‍स पड़ते हैं वो नहीं पड़ेंगे। साथ ही आपको एक खूबसूरत लुक भी मिलेगा।

Related News