19 APRFRIDAY2024 4:30:31 AM
Nari

श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर बेटियां हुई भावुक, बोली- मिस यू मां

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 24 Feb, 2021 12:36 PM
श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर बेटियां हुई भावुक, बोली- मिस यू मां

बाॅलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी के निधन को आज तीन साल हो गए हैं। श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 के दिन दुनिया को अलविदा कह गई थीं। आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर जहां उन्हें फैंस याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं वहीं एक्ट्रेस के परिवार ने उनके लिए पूजा करवाई है। श्रीदेवी के लिए उनके परिवार ने चेन्नई स्थित घर में पूजा करवाई। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, खुशी कपूर, जान्हवी कपूर ने एक्ट्रेस के लिए पूजा की। 

परिवार ने की पूजा 

श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था। जिसके बाद से उनका परिवार हर साल चेन्नई के मायलापोर जाकर एक्ट्रेस की स्मृति में पूजा करता है।

PunjabKesari

जाह्नवी ने शेयर किया श्रीदेवी का लिखा नोट

वहीं मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के लिखे नोट की एक तस्वीर शेयर की है। ये नोट श्रीदेवी ने अपनी लाडली के लिए लिखा था। पोस्ट को शेयर कर जाह्नवी ने कैप्शन में मिस यू लिखा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 में दुबई में हुआ था। दुबई में श्रीदेवी एक फैमिली वेडिंग अटेंड करने गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बाथटब में डूबने की वजह से श्रीदेवी का निधन हुआ। हालांकि कुछ का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस की मौत हुई लेकिन आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है।

Related News