03 MAYFRIDAY2024 3:57:15 AM
Nari

नाश्ते में बनाएं हेल्दी Dahi Poha Dosa

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Feb, 2024 11:38 AM
नाश्ते में बनाएं हेल्दी Dahi Poha Dosa

डोसा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। वैसे तो डोसा चावल और उड़द दाल से बनाया जाता है, लेकिन इसे बनाने का प्रोसेस बहुत लंबा होता है। रात को चावल भिगोकर रखने पड़ते हैं, लेकिन अगर आपको इसे जल्दी बनाकर खाना चाहते हैं तो दही और पोहा से इसे फटाफटा बना सकते हैं। इसे डही पोहा डोसा कहते हैं। इसे चावल के साथ पोहा और दही के बैटर से बनाया जाता है। ये बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी...

PunjabKesari

डोसा बनाने के लिए सामग्री

चावल- 1 कप
पोहा- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
उड़द दाल- 2 टेबलस्पून
मेथी दाना- 1 टीस्पून 
चीनी- 1/2 टीस्पून
जरूरत के हिसाब तेल
पानी और स्वादानुसार नमक 

पोहा बनाने की रेसिपी

1- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में चावल, उड़द दाल और मेथी के दानों को पानी में डालकर अच्छी तरह से छो लें।
2- इसके बाद आप किसी दूसरे कटोरे में पोहा को भी धो लें।
3- धुले हुए पोहा को चावल वाले बर्तन में डालकर 1 1/2 कप पानी डालकर 4-5 घंटे तक भिगो दें।
4- इसके बाद ग्राइंडर जार में भिगी हुए चावल औप सारी चीजें डाल दें।
5- अब इसमें दही और थोड़ा-सा पानी मिलाकर बैटर बना लें।  अगर लगे कि बैटर गाढ़ा हो रहा है तो थोड़ा और पानी डाल दें।
6- अब इस बैटर में चीनी और नमक डालकर मिला लें। अब इसे करीब 10-12 घंटों के लिए छोड़ दें।
7- डोसा बनाने के लिए मीडियम फ्लेम पर तवा गर्म कर लें। पहले थोड़ा ऑयल लगाकर तवा को चिकना कर लें। 
8- अब डोसा बनाने के लिए बैटर को फैलाते हुए डोसा बनाएं।
9- जब डोसा हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे निकालकर रख लें।
10- गर्मागरम डोसा को आप नारियल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari

Related News