03 MAYFRIDAY2024 7:56:49 AM
Nari

कबाब खाने के है शौकीन तो आज ट्राई करें Dahi Kabab

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Jun, 2021 04:38 PM
कबाब खाने के है शौकीन तो आज ट्राई करें Dahi Kabab

दही पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहने के साथ बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास करने में मदद मिलती है। मगर इसे ऐसे खाने की जगह पर आज हम आपके लिए दही कबाब की रेसिपी लेकर आए है। इस आप सुबह या शाम को नाश्ते में खा सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री 

दही-1/2 कप
पनीर-100 ग्राम
बेसन-2 बड़े चम्मच
प्याज-1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च-2 (बारीक कटी)
नमक-स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
अदरक पेस्ट-1/2 छोटा चम्मच
ब्रेड क्रंम्बस-2 बड़े चम्मच
चीज-2 बड़े चम्मच (कसा हुआ)
तेल-जरूरत अनुसार

PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले दही का पानी निकालने के लिए इसे सूती कपड़े में बांध कर रखें।

- एक बाउल में बेसन, पनीर व अन्य मसाले डालकर मिलाएं।

- अब इसमें चीज और दही मिलाएं। 

- अलग पैन में तेल गर्म करें।

- तैयार मिक्सचर को कबाब का आकार दें।

- अब इसपर ब्रेड क्रम्बस लगा कर तल़ लें।

- लीजिए आपके दही कबाब बनकर तैयार है।

- इसे पुदीना चटनी व टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

Related News