27 APRSATURDAY2024 10:48:34 PM
Nari

मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 17 May, 2021 06:49 PM
मुंबई में चक्रवाती तूफान Tauktae से मची हफरा-तफरी, एयरपोर्ट व वाहनों की आवा-जाही बंद

जहां एक तरफ कोरोना अपना कहर बरपा रहा है वहीं चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तूफान गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। ताउते तूफान मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर है। ऐसे में खतरे की स्थिति को देखते हुए मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंड अलर्ट जारी कर दिया है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक, मुंबई में दोपहर 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। अलर्ट के चलते मुंबई एयरपोर्ट को रात 8 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है और कई जगहों पर लोकल ट्रेनों भी रोक दी गई है। इसके साथ ही लोगों जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज हवाओं के साथ मुंबई में बारिश हो रही है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान Tauktae गुजरात तट से रात 8 से 11 बजे के बीच टकरा सकता है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि इस संकट की स्थिति में कोशिश की जा रही है कि कोई जानमाल का नुकसान ना हो। भारी बारिश की चेतावनी के बाद हम सभी को सतर्क रहना चाहिए। हम मुंबई में जल भराव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ऐसा चक्रवात पहले मुंबई में नहीं देखा गया था। तूफान के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं। गेटवे ऑफ इंडिया की सड़कें पानी से भर गई हैं।

Related News