30 APRTUESDAY2024 7:36:28 AM
Nari

मॉनसून में जरूर खाएं भुट्टा, हार्ट से लेकर मानसिक सेहत तक है फायदेमंद

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 15 Jul, 2021 10:02 AM
मॉनसून में जरूर खाएं भुट्टा, हार्ट से लेकर मानसिक सेहत तक है फायदेमंद

पूरे भारत में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है ऐसे में लोग घरों में मकई खाना यानि कि स्‍वीट कॉर्न हर कोई पसंद करता है। खाने में मकई जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मॉनसून के मौसम में मकई खाने की सलाह भी दी जाती है। दरअसल मकई में कई महत्‍वपूर्ण पोषक तत्व और फैटी एसिड पाए जाते हैं जो हमें पूरे साल हेल्‍दी रखने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

हार्ट से लेकर मानसिक सेहत के लिए काफी लाभदायक है मकई
मक्‍के की रोटी से लेकर कॉन्टिनेंटल सलाद तक मकई को कई तरीके से आप अपनी डाइट में शामिल  कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर मकई  हार्ट से लेकर हमारी मानसिक सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। आइए जानते हैं मकई खाने से हमारे सेहत पर क्या फायदा होता है।-

फाइबर
 मकई में फाइबर से भरपूर होता है जो आंतों को  हेल्‍दी रखता है। इसके सेवन से कब्‍ज नही होता और आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखता है।

PunjabKesari

विटामिन
 मकई विटामिन बी से भरपूर होता है जो बालों और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है  जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाए रखता है।

एंटीऑक्सीडेंट
मकई में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाया जाता है।  जो किसी भी तरह के इनफ्लामेशन को कम करता है और तनाव से बचाता है. इसके अलावा इसमें कैरोटेनॉयड्स, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट आंखों को हेल्‍दी रखते हैं।

PunjabKesari

मोटापे से बचाए
मकई में हाई फाइबर युक्त अनाज है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और हम अतिरिक्‍त कैलरी लेने की जरूरत नहीं पड़ती।  जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

Related News