29 APRMONDAY2024 1:14:09 AM
Nari

घर में भी एकदम सॉफ्ट बनेंगे तंदूरी नान, बनाने से पहले फॉलो कर लें ये Cooking Steps

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Feb, 2023 01:17 PM
घर में भी एकदम सॉफ्ट बनेंगे तंदूरी नान, बनाने से पहले फॉलो कर लें ये Cooking Steps

भारतीय घरों में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया जाता है। मगर रोटी के बिना खाना अधूरा माना जाता है। लेकिन बहुत सी जगहों में रोटी की जगह आप नान परोसा जाता है। कई सब्जियां तो बिना नान के स्वाद ही नहीं लगती खासकर नॉन वेज डिशेज का स्वाद नान के साथ दौगुना हो जाता है। वैसे तो तंदूरी नान बनाना आसान है लेकिन कई बार बनाते समय यह सख्त हो जाते हैं जिसके कारण यह खाने के लायक भी नहीं रहते। ऐसे में नान बनाते समय आप कुछ आसान हैक्स अपनाकर इन्हें सॉफ्ट बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

इस तरह गूंथे नान का आटा 

अगर आप तंदूरी नान बनाने वाले हैं तो इसमें मैदे का इस्तेमाल करें। इसमें आप थोड़ा सा गेंहू का आटा भी मिला सकते हैं। आटे में बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बेसन मिलाएं। अगर आप मॉर्केट जैसे स्वादिष्ट नान बनाना चाहते हैं तो इसमें खमीर का आटा मिला सकते हैं। परंतु खमीर का आटा ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। 

PunjabKesari

गर्म पानी का करें इस्तेमाल 

इन सब चीजों का डालने के बाद गर्म पानी से आटा गूंथे। इस आटे को हमेशा मुलायम ही गूंथे और जैसे ही आटा सेट हो जाए तो इसमें थोड़ा सा तेल मिलाकर दोबारा मसल लें। 

सॉफ्ट गूंथे आटा 

आटे को तब तक गूंथे जब तक यह स्मूथ न हो जाए। इसके बाद आटे पर कॉटन का कपड़ा रखकर कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

ज्यादा फुलेंगे नान

यदि नान फूल नहीं रहा तो तवे के नीचे की आंच तेज कर दें। फिर दूसरी गैस पर नान को पलटें और उसे अच्छे से कुरकुरा होने तक छोड़ दें। 

PunjabKesari

ये नुस्खे भी आएंगे काम 

नान का स्वादिष्ट बनाने के लिए आप आटे में लहसुन भी डाल सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि नॉन सॉफ्ट बने तो गाय का दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आटा गूंथते समय कसूरी मेथी डालकर आप इसमें फ्लेवर भी एड कर सकते हैं। 

इन बातों का भी रखें खास ध्यान 

आटा गूंथने के तुरंत बाद नान न बनाएं। इसके अलावा गूंथे हुए आटे को हमेशा कपड़े के साथ ढककर ही रखें। नान पकाने के लिए तंदूर को 30 घंटे पहले ही सेट होने के लिए रख दें। गेंहू का आटा ज्यादा इस्तेमाल न करें। इन हैक्स का इस्तेमाल करके आप नान सॉफ्ट बना सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News