28 APRSUNDAY2024 6:37:45 PM
Nari

Royal Family में फिर शुरू हुआ टकराव, एक दूसरे की दुश्मन बनी केट और Queen

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Oct, 2022 01:32 PM
Royal Family में फिर शुरू हुआ टकराव, एक दूसरे की दुश्मन बनी केट और Queen

ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद से ही इंग्लैंड के लिए यह एक युग के अंत जैसा हो गया है। 96 साल की उम्र में सात दशकों तक अपनी हुकूमत चलाने वाली महारानी के जाने के बाद से ही शाही परिवार में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रिंस  चार्ल्स के किंग बनते ही घर के कुछ सदस्य एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। 

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन और किंग चार्ल्स तृतीय की पत्नी व क्वीन कंसोर्ट कैमिला की, जो एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रिंस चार्ल्स के सत्ता में आते ही कैमिला के स्वभाव में बदलाव आ गया है और वह हर किसी को अपने इशारों पर नचाना चाहती है, बस इसी बात के चलते केट मिडलटन उन्हें पसंद नहीं करती है। 

PunjabKesari
सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच कई बार इसी बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। केट मिडलटन को लगता है कि कैमिला शाही जिम्मेदारियां का सही ढंग से नहीं निभा रही हैं और वह इस  सम्मान के काबिल भी नहीं है। सूत्र तो यह भी कहते हैं कि केट शाही परिवार के अनुकूल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन क्वीन कंसोर्ट के व्यवहार में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलता है। 

PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो  महारानी के निधन के बाद से ही कैमिला का बाकी लोगों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। वैसे बता दें कि कैमिला ब्रिटेन की महारानी तो है लेकिन उनके पास पूर्व की क्वीन की तरह Sovereign Powers नहीं है।  परंपरागत रूप से राजा की पत्नी ‘रानी' होती हैं, लेकिन चार्ल्स के राजा बनने पर कैमिला की उपाधि क्या होगी यह वर्षों से बड़ा ही उलझा हुआ प्रश्न रहा था। चार्ल्स की पूर्व पत्नी प्रिंसेस डायना की कार दुर्घटना में 1997 में हुई मौत के बाद लोगों के दिलों में बसा दुख और कैमिला के चार्ल्स की दूसरी पत्नी होने के कारण राजशाही में उनका ओहदा हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है। 

PunjabKesari

इससे पहले भी राजघराने में टकराहट देखने को मिली। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने किंग चार्ल्स III और उनके भाई प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ बालमोरल में डिनर करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नए सम्राट ने हैरी की पत्नी मेघन मार्कल को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के दिन शोकग्रस्त शाही परिवार में शामिल होने से रोक दिया था। 
 

Related News