20 SEPFRIDAY2024 2:52:03 AM
Nari

'हुनरबाज' शो पर हुआ भारती का Baby Shower, परिणीति का सरप्राइज देख भड़क गई काॅमेडियन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Feb, 2022 04:41 PM
'हुनरबाज' शो पर हुआ भारती का Baby Shower, परिणीति का सरप्राइज देख भड़क गई काॅमेडियन

काॅमेडियन भारती सिंंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। इन दिनों भारती प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जाॅय कर रही हैं लेकिन इसके साथ ही वह लगातार काम भी कर रही हैं। भारती पति हर्ष के साथ शो 'हुनरबाज' तो होस्ट करती जर आ रही हैं। जहां हाल ही में उनकी गोदभराई की रस्म की गई। इस दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ कि भारती नाराज होकर सेट से चली गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो का एक प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हर्ष पत्नि भारती की आंखों पर काली पट्टी बांधकर उन्हें स्टेज पर रखे सोफे पर बैठाते हैं। इसके बाद शो के तीनों जज मिथुन चक्रवर्ती, परिणीति चोपड़ा और करण जोहर स्टेज पर आकर चिल्लाते हुए कहते हैं सरप्राइज। वहीं भारती भी आंखों से पट्टी हटाती है और सरप्राइज देखकर काफी खुश होती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

तभी करण जौहर कहते हैं, 'यह दुनिया की पहली प्रेग्नेंट एक्टर है जिसकी गोदभराई टीवी पर हो रही है।' इतना कहकर करण काॅमेडियन को माॅम टू बी का शैष पहनाते है। इस बीच परिणीति कहती हैं, 'सबने बोला था जब भी गोदभराई में जाना तो सोने का सामान लेकर जाना।' जैसे ही भारती गिफ्ट खोलकर देखती है उसमें सोने का सामान यानि तकिया और चादर निकलता है जिसे देखर भारती और हर्ष हैरान रह जाते हैं। 

PunjabKesari

भारती नाराज होकर शैष उतार देती है और रोते हुए कहती हैं, 'चले जाओ मुझे अकेला छोड़ दो।' वह मिथुन चक्रवर्ती को चेतावनी देते हुए कहती है, 'दादा याद रखना आपने भारती सिंह से पंगा लिया है।' बता दें भारती और हर्ष जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद भी भारती जमकर काम कर रही हैं। 

Related News