29 APRMONDAY2024 8:19:57 PM
Nari

क्रिसमस बनेगा और भी खास फटाफट से तैयार करें Special Pudding

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Dec, 2022 01:10 PM
क्रिसमस बनेगा और भी खास फटाफट से तैयार करें Special Pudding

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ईसाई धर्म के लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस का नाम सुनते सभी को सबसे पहले कई सारे सैंटा क्लॉज, ढेर सारे गिफ्ट्स और टेस्टी डिशेज याद आने लगती हैं। लेकिन आज सिर्फ ईसाई ही नहीं बल्कि युवा भी इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में अगर इस क्रिसमस कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो स्पेशल पुडिंग बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

आटा - 2 कप 
बेकिंग पाउडर - 2 चम्मच
ब्लेक किशमिश - 1 चम्मच 
टूटी फ्रूटी - 2 चम्मच 
बादाम - 1 कप 
व्हाइट ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप 
लौंग - 2
जावित्री पाउडर - 1/2 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
बटर - 1 कप 
नमक - स्वादअनुसार
अंडे - 2 
लेमन जेस्ट - 2 चम्मच 
ब्रांडी - 2 चम्मच 
सेब - 1 
फूल - 1
क्रीम मिल्क - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा छान लें। 
2. इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर, ब्रेड क्रम्ब्स, लौंग, जावित्री पाउडर मिला लें। 
3. अब इसमें सेब, बादाम, ब्लैक किशमिश को काटकर मिलाएं। इन चीजों को मिलाने के बाद इसमें लेमन जेस्ट मिला दें। 
4. फिर एक और बाउल में नमक, ब्राउन शुगर को अच्छे से मिक्स करें। 
5. सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसमें अंडा फेंटकर मिलाएं। 
6. जैसे अंडा अच्छे से मिश्रण में मिक्स हो जाए तो इसमें लेमन जेस्ट मिला दें। 
7. इन सारी चीजों का एक स्मूद बैटर तैयार कर लें। 
8. बैटर से तैयार की गई पुडिंग्स को मोल्ड्स में डालकर ओवन में 120 डिग्री पर बेक कर लें। 
9. अच्छे से पकने के बाद इसे बाहर निकाल लें। आपका टेस्टी क्रिसमस पुडिंग बनकर तैयार है। ड्राई फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

PunjabKesari

Related News