27 APRSATURDAY2024 2:49:05 PM
Nari

चॉकलेट मोदक के साथ करें बप्पा का स्वागत, गणेश जी हो जाएंगे खुश

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Sep, 2023 01:20 PM
चॉकलेट मोदक के साथ करें बप्पा का स्वागत, गणेश जी हो जाएंगे खुश

आज से गणेश चतुर्थी शुरु हो चुकी है। इस दिन कई लोग अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत करने वाले हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त बप्पा को अलग-अलग मिठाईयों को भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार बप्पा को उनकी मनपसंद बनाकर खिलाना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में....

सामग्री 

डॉर्क चॉकलेट - 250 ग्राम
नारियल का बुरादा - 100 ग्राम
बादाम - 2 चम्मच (कटे हुए)
काजू - 2 चम्मच (कटे हुए)
पिस्ता - 2 चम्मच (कटा हुआ)
कंडेस्ड मिल्क - 50 ग्राम
घी - 1 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले डॉर्क चॉकलेट को एक बर्तन में डालकर पिघला लें। 
2. चॉकलेट को पिघलाने के लिए एक पैन में पानी डालकर ऊपर से कटोरी में चॉकलेट डालकर रख दें। 
3. इसके बाद पैन में घी, काजू, बादाम, पिस्ता, नारियल का बुरादा डालकर कुछ देर के लिए भूनें। 
4. फिर इसमें कंडेस्ड मिल्कर मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण बना लें। 
5.  मिश्रण में पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। 
6. तैयार मिश्रण से लोईयां बनाएं और मोदक वाले सांचे में डालकर दबा दें। 
7. ऐसे ही बचे हुए मिश्रण की लोईयां बनाकर मोदक तैयार कर लें। 
8. आपके चॉकलेट मोदक बनकर तैयार है। बप्पा को इसका भोग लगाएं। 

PunjabKesari

Related News