26 APRFRIDAY2024 1:53:49 PM
Nari

छठ पूजा के प्रसाद में बनाएं अनरसा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Nov, 2020 05:42 PM
छठ पूजा के प्रसाद में बनाएं अनरसा

छठ पूजा का त्योहार चल रहा है। इसमें महिलाएं अपने बच्चों व घर की सुख-शांति के लिए व्रत रखती है। साथ ही इसमें अलग-अलग पकवान प्रसाद के तौर पर तैयार किए जाते हैं। खासतौर पर चावल से अनरसा बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरा-सा होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। ऐसे में अगर आप इसे बनाने की सोच रहे है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

आवश्यक सामग्री:

चावल- 2 कप (रातभर भिगे हुए)
गुड़- 1 कप (पिघला हुआ)
सूजी- 2 बड़े चम्मच 
घी - जरूरतानुसार
चीनी- स्वादानुसार

PunjabKesari

बनाने की विधि:

1. सबसे पहले चावल को पेपर में डालकर सुखाएं और फिर मिक्सी में बारीक पीस लें।
2. पाउडर को छानकर इसमें घी और गुड़ मिलाकर आटा गूंद लें।
3. एक प्लेट में सूजी, चीनी और तिल मिलाएं। 
4. आटे की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर सूजी के मिश्रण में कोट करें।
5. एक पैन में घी गर्म करके बॉल्स को सुनहरा होने तक तलें।
6. लीजिए आपके अनरसा बनकर तैयार है।

Related News