27 APRSATURDAY2024 4:59:17 AM
Nari

वर्जिनिटी खोने के बाद औरतों के शरीर में आते हैं ये बदलाव

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 29 Jun, 2021 04:04 PM
वर्जिनिटी खोने के बाद औरतों के शरीर में आते हैं ये बदलाव

शादी के बाद पहली बार संबंध बनाना हर महिला के लिए एक नया एहसास होता है। वर्जिनिटी खोने के बाद महिलाओं में कई शारीरिक व भावनात्मक बदलाव आते हैं। हालांकि बहुत-सी महिलाएं इस बारे में जानती ही नहीं क्योंकि भारतीय औरतें इस बारे में सिर्फ अपने सहेलियों या दूसरी औरतों से ही नहीं बल्कि अपने पार्टनर से भी बात करने में झिझक या शर्म महसूस करती हैं। मगर, वर्जिनिटी खोने के बाद शरीर में होने वाले इन बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है...

क्या होती है वर्जिनिटी?

वर्जिनिटी (Virginity) को संभोग से जोड़कर देखा जाता है जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, वैजाइना के मुंह के पास हाइमन यानि एक पतली झिल्ली होती है। योनि के खुलते ही हाइमन झिल्ली टूट जाती है। माना जाता है कि संभोग के बाद ही हाइमन टूट या फट सकता है लेकिन पैर स्ट्रेच करना, हॉर्स राइडिंग, जंपिंग, साइकलिंग या रेसिंग जैसी एक्टिविटी के कारण भी हाइमन ब्रेक हो सकता है। एक्‍सपर्ट की मानें तो स्पोर्ट्स से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों में मेंबरेन डैमेज होने का ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा मेंस्ट्रुअल कप्स (Menstrual Cups) का अधिक यूज भी झिल्ली टूटने का कारण बन सकता है।

PunjabKesari

चलिए आपको बताते हैं कि पहली बार संबंध बनाने के बाद महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव आते हैं

​स्तनों का बड़ा और ठोस होना

एक्सपर्ट के मुताबिक, संबंध बनाने के बाद महिलओं के स्तन उत्तेजना के कारण 25% तक बड़े हो सकते हैं। कई बार महिलाओं के स्तन ठोस भी हो जाते हैं लेकिन ऐसा कुछ समय के लिए ही होता है।

​निप्पल हो जाएंगे संवेदनशील

पहली बार इंटरकोर्स करने के बाद निप्पल ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। कई बार इसके कारण हल्का दर्द भी महसूस होता है। दरअसल, पहली बार संबंध बनाने के बाद निप्पल में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिसके कारण ऐसा हो सकता है।

निप्पल हो जाते हैं बड़े

कुछ लड़कियों को अधिक उत्तेजना होती है, जिसके कारण ब्रेस्ट के आसपास ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। इसके कारण निप्पल्स भी बड़े हो जाते हैं, जिसे वेसोकंजेशन क्रिया भी कहते हैं।

PunjabKesari

​खून का बहना

हाइमन टूटने की वजह से पहली बार इंटकोर्स करते समय महिलाओं की योनि से खून बहने लगता है। हालांकि कई बार महिलाओं का हाइमन पहले ही टूट जाता है इसलिए इसे वर्जिनिटी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

​बदल सकती है पीरियड की डेट

पीरियड्स की डेट बदल गई है तो परेशान ना हो। पहली बार संबंध बनाने के बाद यह सामान्य है लेकिन अगर 1 महीने तक मासिक धर्म शुरु ना हो तो प्रेगनेंसी टेस्ट जरूर करवा लें।

​वैजाइना में आएगा लचीला

पहले इंटरकोर्स के बाद अक्सर वैजाइना में लचीलापन आ जाता है। दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने से वैजाइना वॉल्स और भी ज्यादा फैल जाती है और क्लिटोरिस का आकार भी बढ़ जाता है। बार-बार इंटरकोर्स करने से वैजाइना और भी लचीली होती जाएगी।

PunjabKesari

अधिक बनते हैं हैप्पी हार्मोन 

पहले इंटरकोर्स के बाद लड़कियों के शरीर में हैप्पी हार्मोन (Oxytocin, Serotonins, Endorphins) का स्राव भी अधिक होता है। इसके कारण आप तनाव से दूर रहती हैं और मूंड़ स्विंग भी नहीं होता।

योनि में आ जाता है गीलापन

पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद योनि में हमेशा गीलापन बना रहता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं।

ग्लोइंग स्किन

चूंकि पहले इंटकोर्स के बाद शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होती हैं और आप तनाव से दूर रहती हैं तो इसके कारण आपका चेहरा भी ग्लो करने लगता है। पहली बार संबंध बनाने के बाद लड़कियों के शरीर में दिखने वाला यह सबसे बड़ा बदलाव होता है।

PunjabKesari

Related News