26 APRFRIDAY2024 10:56:00 PM
Nari

गणेश चतुर्थी: बप्पा को लगाएं चना दाल हलवा का भोग

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Aug, 2020 10:37 AM
गणेश चतुर्थी: बप्पा को लगाएं चना दाल हलवा का भोग

आज गणेश चतुर्थी का त्योहार है। आज बहुत से लोग अपने घरों में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की प्रतिमा व मूर्ति की  स्थापना करेंगे। साथ ही उन्हें अलग-अलग चीजें बनाकर भोग लगवाएंगे। ऐसे में अगर आपके घर में भी गणपति बप्पा विराजमान हुए है और आप उनके लिए कुछ खास भोग बनाने की सोच रहे है तो आप चने दाल से हलवा बनाकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं। तो चलिए आज गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर हम आपको बताते हैं चना दाल हलवा बनाने का तरीका...

सामग्री

चना दाल- 1 कप
चीनी- 1 कप
देसी घी- 4 बड़े चम्मच
पानी- 1 कप
केसर- 1/4 छोटा चम्मच
लौंग पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
बादाम- 10-12 (कटे हुए)
काजू- 10-12 (कटे हुए)

गार्निश के लिए

बादाम- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुए)

nari, PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले एक बाउल में दाल और पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगोएं। आप चाहें तो दाल को सीधे कुकर में डालकर 4-5 सीटियां भी लगा सकते हैं।
- अब एक पैन में घी डालकर मीडियम आंच में पिघलाएं।
- दाल को छननी से छान कर पैन में डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
- इसे तब तक भूनें जब तक हलवे से घी न हो जाए।
- दाल के गाढ़ा होने या इसमें खुशबू आने पर केसर डालकर मिलाएं।
- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, लौंग, बादाम और काजू डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- करीब 8-10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- आपका हलवा बन कर तैयार है। इसे प्लेट में निकाल कर बादाम से गार्निश करें उसके बाद गणपति बप्पा को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खाएं।

Related News