25 MARTUESDAY2025 12:08:44 PM
Nari

दुल्हन की शान में चार चांद लगा देंगे शॉल, ब्राइडल के लिए यहां है शानदार कलेक्शन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jan, 2025 01:11 PM
दुल्हन की शान में चार चांद लगा देंगे शॉल, ब्राइडल के लिए यहां है शानदार कलेक्शन

नारी डेस्क: शानदार ब्राइडल शॉल्स सर्दियों की शादी के लिए एक ज़रूरी फैशन एलिमेंट हैं। ये न केवल आपको ठंड से बचाते हैं, बल्कि आपके ब्राइडल लुक में भी चार चांद लगाते हैं। वेलवेट, पश्मीना, कश्मीरी, ज़री वर्क, फुलकारी, हेवी एम्ब्रॉयडर्ड और सिल्क जैसी शॉल्स आपके ब्राइडल लुक को और भी अधिक खूबसूरत और रॉयल बना सकती हैं। यहां कुछ बेहतरीन ब्राइडल शॉल्स कलेक्शन दिए जा रहे हैं।

PunjabKesari
 वेलवेट शॉल्स

वेलवेट शॉल्स सर्दियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इन शॉल्स पर जरी वर्क या गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का काम ब्राइडल लुक को बेहद रॉयल बनाएगा। शॉल का डिजाइन ब्राइडल लहंगे या साड़ी के साथ मेल खाता हुआ होना चाहिए। ये शानदार तो दिखेंगे ही साथ में ठंड से भी बचाएंगे।

PunjabKesari
 पश्मीना शॉल्स

पश्मीना शॉल्स  हल्की, गर्म और बेहद सॉफ्ट होती हैं। ये शॉल्स सर्दियों में शादी के लिए एक परफेक्ट चॉइस हैं। कश्मीरी कढ़ाई वाली पश्मीना शॉल्स आपके ब्राइडल लुक को बेहद एलीगेंट बनाएंगी। अगर आप चाहते हैं कि शॉल हल्का और कैजुअल लगे, तो इसे हल्के ढंग से कंधे पर डालें और इसे खुला छोड़ दें।

PunjabKesari

कश्मीरी कढ़ाई वाले शॉल्स

कश्मीरी कढ़ाई वाली शॉल्स में पारंपरिक फूलों और पैस्ले डिजाइन  की कढ़ाई होती है। ये शॉल्स आपके ब्राइडल आउटफिट के साथ ग्रेसफुल और क्लासिक लुक देगी शॉल को लहंगे या साड़ी की ज्वेलरी के साथ सजाएं। इसमें ब्रोच, बेल्ट या ज्वेल्ड पिन्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाएगा।।

PunjabKesari
ज़री और सीक्विन वर्क वाले शॉल्स

ज़री और सीक्विन वर्क वाले शॉल्स शादी के लिए ग्लैमरस विकल्प हैं। ये शॉल्स आपके ब्राइडल आउटफिट में चमक और शानदार लुक जोड़ेगी। ये शॉल्स खासकर रात की शादियों में बहुत आकर्षक लगती हैं।

PunjabKesari
 फुलकारी शॉल्स

फुलकारी शॉल्स में पंजाबी कढ़ाई के सुंदर पैटर्न होते हैं। ये शॉल्स आपके लुक में पारंपरिक और रंगीन अंदाज जोड़ते हैं। फुलकारी शॉल्स को सर्दियों की शादी में साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर आप एक अनोखा और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

हेवी एम्ब्रॉयडर्ड शॉल्स

इनमें जटिल और भारी कढ़ाई का काम होता है, जो आपके ब्राइडल आउटफिट को एक भव्य और शाही लुक देता है। जब आप शॉल कैरी कर रही हों, तो हील्स का सही चयन करें ताकि आप संतुलन बनाए रख सकें और आपका लुक परफेक्ट दिखे।

PunjabKesari
सिल्क शॉल्स

सिल्क शॉल्स में हल्की चमक और सॉफ्ट टेक्सचर होता है। इन शॉल्स पर किया गया हाथ का काम या प्रिंटेड डिज़ाइन आपके लुक को बेहद आकर्षक बना सकता है। शॉल को एक कंधे पर दुपट्टे की तरह डालें और उसे कमर पर बेल्ट या ब्रोच से पिन कर लें। यह स्टाइल आपको रॉयल लुक देगा।


 

Related News