20 APRSATURDAY2024 8:18:35 AM
Nari

बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, बोले- कितना जल्दी समय बीता

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 10 Jul, 2020 05:45 PM
बोनी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, बोले- कितना जल्दी समय बीता

बाॅलीवुड की हवा-हवाई यानि अभिनेत्री श्रीदेवी भले अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी यादें उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है। हाल ही में श्रीदेवी की फिल्म 'माॅम' के ती साल पूरे होने पर उनके पति बोनी कपूर उन्हें याद कर इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पूरी टीम की सराहना की है। 

PunjabKesari

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'माॅम के रिलीज को 3 साल हो गए। कितना जल्दी समय बीत जाता है। इस फिल्म के श्रीदेवी के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के प्रदर्शन और पूरी कास्ट व टीमों के शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत को हमेशा याद किया जाएगा।' इसके साथ ही बोनी कपूर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, सजल अली, अदनान सिद्दीकी और एआर रहमान को भी टैग किया है। 

 

श्रीदेवी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मुख्य भूमिका के रुप में श्रीदेवी की ये आखिरी फिल्म थी। सोशल मीडिया पर बोनी कपूर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Related News