24 APRWEDNESDAY2024 1:46:27 AM
Nari

Holi 2021: बॉलीवुड की धमाकेदार होली सेलिब्रेशन, जब स्टार्स के घर जमकर लगती थी रौनक

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 29 Mar, 2021 11:38 AM
Holi 2021: बॉलीवुड की धमाकेदार होली सेलिब्रेशन, जब स्टार्स के घर जमकर लगती थी रौनक

बी टाउन इंडस्ट्री में हर एक त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। न सिर्फ लोग बल्कि स्टार्स भी होली का बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली पर हर साल धमाल और मस्ती देखने को मिलती है लेकिन इस बार कोरोना के कारण लोग इसका मजा नहीं ले पा रहे हैं। खासकर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देखने को मिल रहे हैं। बहुत से स्टार्स भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसलिए ऐसे हालातों में इस बार होली सेलीब्रेशन भी नहीं होगा। लेकिन ऐसे कईं स्टार्स है जो होली के दिन जमकर पार्टी करते थे। तो चलिए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में...

1. राज कपूर की खास होली

PunjabKesari

ऐसा कहा जाता है कि राज कपूर ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में होली का ट्रेंड सेट किया था। राज कपूर की पार्टी को तो लोग आज तक याद करते हैं। वह आरके स्टूडियो में दोस्तों संग खास पार्टी करते थे। इस सेलीब्रेशन में हर कलाकार मौजूद रहता था। पार्टी में आए मेहमानों के लिए खास खाना होता था। पूल में जमकर मस्ती की जाती थी। राज कपूर के निधन के बाद भी यह परंपरा कायम रही।

2.  जावेद अख्तर की पार्टी

PunjabKesari

होली पार्टी में सिर्फ राज कपूर का नाम ही शामिल नहीं है बल्कि इसमें जावेद अख्तर और शबाना आजमी की होली का भी नाम शामिल है। खबरों की मानें तो शबाना के पिता ने होली सेलीब्रेशन का ट्रेडिशन शुरू किया था। अब भई इनकी होली पार्टी भी देखने लायक होती है लेकिन इस बार फैंस इसे भी मिस करेंगे।

3. अमिताभ बच्चन

PunjabKesari

बिग बी की पार्टी में भी जमकर मस्ती होती है। वह अपने बंगले जलसा में धूम धाम से होली सेलीब्रेट करते हैं। इस बात को सुनकर आपके मन में तो पक्का रंग बरसे गाना आ गया होगा। बस इसी गाने की तरह ही अमिताभ पार्टी में खूब एन्जॉय करते हैं। बिग बी के होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। हालांकि इस बार कोरोना के चलते यह पार्टी नहीं हो पाई।

4.  एकता कपूर की पार्टी

PunjabKesari

एकता कपूर की पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ कईं टीवी स्टार्स भी मौजूद रहते हैं। होली ही नहीं एकता कपूर दीवाली  के साथ-साथ और भी बहुत सारे त्योहार धूमधाम से मनाती हैं। देर रात तक स्टार्स पार्टी में खूब एन्जॉय करते हैं।

5. सलमान खान

PunjabKesari

भाईजान को भी होली खेलना काफी पसंद है। वह अपने फार्महाउस में अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे सेलीब्रेट करते हैं।

6. शाहरूख और गौरी

PunjabKesari

शाहरूख और गौरी भी होली पार्टी के लिए फेमस हैं। खबरों की मानें तो इस पार्टी की खास बात यह है कि इसमें ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि इस साल फैंस स्टार्स की होली सेलीब्रेशन को खूब मिस करेंगे। आपको किस स्टार की होली पार्टी है पसंद हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।

Related News