23 APRTHURSDAY2026 12:35:49 PM
Life Style

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...हसीनाओं का  पहला करवा चौथ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2021 12:14 PM
हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली...हसीनाओं का  पहला करवा चौथ

करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए सबसे बड़े दिनों में से एक है।  हर साल इस दिन महिलाएं अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन भूखी प्यासी रहती हैं।  इस बार टीवी से लेकर बॉलीवुड  इंडस्ट्री में करवा चौथ की खूब रौनक देखने को मिल रही है,  क्याेंकि इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स, सिंगर और बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंधे हैं। तो जानिए कौन- कौन सी हसीनाएं अपना पहला करवा चौथ  सेलिब्रेट  कर रही हैं।  

इस लिस्ट में पहना नाम है बॉलिवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम का, जिन्होंने इसी साल  डायरेक्टर आदित्य धर के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी।  यामी और आदित्य की यह शादी केवल परिवार के लोगों की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश में हुई थी। शादी की तस्वीरों में वह अलग-अलग रस्में निभाती नजर आई थी। शादी के बाद से ही यामी को कई बार नई-नवेली दुल्हन की तरह सजा- धंजा देखा जा चुका है। यामी के फैंस  उनका करवा लुक देखने के लिए बेताब हैं। 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 24 जनवरी 2021 को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वरुण और नताशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में हुई थी, जिसमें दोनों ही बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आए थे, अब देखना यह होगा यह दोनों अपना पहला करवा चौथ कैसे सेलिब्रेट करते हैं।


सिंगर और रियलिटी शो स्टार राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार 16 जुलाई 2021 को शादी के बंधन में बंध गए थे।  दुल्हन के रूप में दिशा किसी खूबसूरत परी जैसी लग रही हैं वहीं राहुल वैद्य भी दूल्हा बनकर बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। इन दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही लूटी थी। कहा जा रहा है कि अपनी शादी की तरह इस कपल ने करवा चौथ पर भी कुछ स्पेशल सोच रखा है। फैंस उनकी तस्वीरों का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। 

15 फरवरी 2021 बिजनेसमैन वैभव रेखी के संग शादी के बंधन में बंधी दीया मिर्जा का भी इस साल पहला करवाचौथ हैं। यूं तो दीया की ये दूसरी शादी है, लेकिन ये पहली बार होगा जब वह अपने वैभव रेखी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। शादी के 4 महीने बाद ही उन्होंने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अब दीया के फर्स्ट करवा चौथ के सेलिब्रेशन के लिए फैंस बेताब हैं। 

इस लिस्ट में एक और नाम है एक्ट्रेस अंगिरा धर का, जिन्होंने 30 अप्रैल 2021 को  डायरेक्टर आनंद तिवारी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। अंगिरा ने शादी समारोह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह दोनों मंडप पर बैठे एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराहते हुए नजर आए थे।अपनी शादी के लिए अंगिरा ने लाल साड़ी को चुना था, अब देखना यह हे कि वह करवा चाैथ पर क्या कहर ढाती हैं।
 

Related News