26 APRFRIDAY2024 2:37:10 PM
Nari

नहीं हुआ एक्टर विक्रम गोखले का निधन, बेटी ने कहा- पापा की हालत नाजुक, दुआ कीजिए

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 24 Nov, 2022 09:58 AM
नहीं हुआ एक्टर विक्रम गोखले का निधन, बेटी ने कहा- पापा की हालत नाजुक, दुआ कीजिए

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम गोखले की मौत नहीं हुई। वो जिंदा है और इस बात की पुष्टि खुद उनकी बेटी ने की। एक्टर इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। उनकी हालत काफी नाजुक है और वो पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती है हालांकि बीती रात उनके निधन की अफवाह भी उड़ी। यहां तक कि बॉलीवुड के नामी स्टार्स, अजय देवगन, रितेश देशमुख, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जावेद जाफरी ने तो उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी फिर बाद में एक्टर की बेटी का बयान सामने आया। एक्टर की बेटी ने कहा कि पापा की हालत नाजुक है वो वेटिलेंटर है उनकी मौत नहीं हुई...प्लीज उनके लिए दुआ करें।

एक्टर के कई अंगों ने काम करना किया बंद 

विक्रम गोखले इस वक्त पुणे के एक अस्पताल में भर्ती है। एक्टर की पत्नी व्रुषाली गोखले ने मीडिया से की बातचीत में उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट दी। व्रुषाली गोखले ने कहा कि बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और वो कोमा में चले गए। एक्टर के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। वो 5 नवंबर से अस्पताल में है। 
PunjabKesari

व्रुषाली ने कहा कि "वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। अब डॉक्टर गुरुवार की सुबह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।"

आखिरी बार शिल्पा शेट्टी की फिल्म में आए थे नजर

वही, आखिरी बार विक्रम को शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। उनके करियर की बात करें तो  26 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'परवाना' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों में ही नहीं बल्कि वो टीवी पर भी काम कर चुके है। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो 'उड़ान' में वो नजर आए थे। विक्रम गोखले ने मराठी फिल्मों में भी काम किया। वो फिल्मी बैक्रगाउंड से ताल्लुक रखते है। उनके पिता चंद्रकांत गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर रहे हैं। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर बताई जाती हैं। ऐसे में उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। 
PunjabKesari

बता दें कि विक्रम पुणे में एक्टिंग अकैडमी चलाते थे। पुणे में ही वो पिछले कई साल से अपनी वाइफ के साथ वह रह रहे थे। उनके पीछे उनकी वाइफ व्रुषाली और दो बेटियां हैं। 82 साल के विक्रम गोखले के लिए उनके फैंस दुआ मांग रहे है। ताकि वो जल्दी से ठीक होकर अपने घर वापिस लौट आए। 

Related News