16 APRTUESDAY2024 5:10:54 PM
Nari

BJP विधायक बोले- लड़कियों को अच्छे संस्कार देने पर ही रुकेंगे रेप, भड़के स्टार्स ने लगा दी क्लास

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Oct, 2020 11:25 AM
BJP विधायक बोले- लड़कियों को अच्छे संस्कार देने पर ही रुकेंगे रेप, भड़के स्टार्स ने लगा दी क्लास

हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी  को एक बार फिर एहसास दिला दिया कि इस देश में आज भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। हाथरस गैंगरेप देश में कोई ऐसा पहला रेप केस नहीं है बल्कि इससे पहले भी 2012 में भी ऐसा ही हुआ था। इस घटना पर जहां लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हाथरस मामले पर बोले विधायक सुरेंद्र सिंह

वहीं हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस पर अपनी एक अलग ही राय रखी है। लोग जहां बेटों को संस्कार सिखाने की बात कर रहे हैं वहीं विधायक जी ने इससे उल्ट जाते हुए लड़कियों को संस्कार सिखाने के बारे में अपनी राय पेश की है।  सुरेंद्र सिंह ने हाथरस केस पर बात करते हुए कहा कि सभी माता-पिता को अपनी लड़कियों को अच्छे संस्कार दें, तब ही रेप की घटनाएं रुक सकती हैं। आपको बता दें कि हाथरस में हुई दरिंदगी पर विधायक से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

अपनी बेटी को सही संस्कार दें  : विधायक 

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा,' मैं एक शिक्षक हूं, ये घटनाएं संस्कार से रुक सकती हैं। शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी बेटी को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं।'

परिवार का धर्म अच्छे संस्कार देना : विधायक 

बीजेपी विधायक ने कहा कि ये सबका धर्म है। सरकार और परिवार दोनों का। जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है वहीं परिवार का भी धर्म है कि वो अपने बच्चों में संस्कार डाले। सरकार और संस्कार मिलकर भारत को एक सुंदर रूप दे सकते हैं।' विधायक का यह बयान अब जमकर वायरल हो रहा है और इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। 

स्वरा भास्कर ने लगा दी क्लास 

हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली स्वरा भास्कर  ने ट्वीट कर लिखा , 'ये घटिया आदमी पुराना पापी है।#RapeDefender BJP MLA Surendra Singh'

कृति सेनन ने भी रखी अपनी राय 

वहीं विधायक की इस स्टेटमेंट पर कृति सेनन ने भी ट्वीट किया और लिखा ,' अपनी बेटियों को सिखाओ कैसे रेप नहीं करवाएं??? क्या इन्हें अपनी ही आवाज सुनाई दे रही है? यही माइंडसेट है, जो बदलना चाहिए! ये कितना बिगड़ा हुआ है, ये लोग क्यों अपने बेटों को कुछ संस्कार नहीं देते।'

Related News