05 DECFRIDAY2025 3:23:31 PM
Nari

देसी गर्ल ने अपनी शादी में पहनी थी एक से बढ़कर एक ड्रेसेस, हर लड़की करना चाहती है इसे Try

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 18 Jul, 2025 12:38 PM
देसी गर्ल ने अपनी शादी में पहनी थी एक से बढ़कर एक ड्रेसेस, हर लड़की करना चाहती है इसे Try

नारी डेस्क: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल एक्ट्रेस होने के साथ- साथ फैशनीस्ता भी है, तभी तो उनके फैशन का हर कोई दिवाना है। उनकी वेडिंग ड्रेस और ब्राइडल लुक आज भी हर लड़की के लिए ड्रीम इंस्पिरेशन है। उनके शादी के दोनों लुक रेड ट्रेडिशनल लहंगा और व्हाइट क्रिश्चियन गाउन फैशन वर्ल्ड में आइकॉनिक माने जाते हैं। चलिए देसी गर्ल के बर्थडे के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी शादी के खास वेडिंग आउटफिट्स पर। 

PunjabKesari
हल्दी में व्हाइट अनारकली सूट 

अपनी हल्दी सेरेमनी में  प्रियंका और उनके पति निक ने व्हाइट कॉम्बिनेशन के ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे । प्रियंका ने इस रेड बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी वाली व्हाइट अनारकली सूट के साथ बांधनी दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने ब्रॉड नेकलेस भी पहना था। निक जोनस ने भी हल्दी सेरेमनी पर प्रियंका से मैच करता हुआ रेड आउटलाइन वाला व्हाइट कुर्ता पजामा पहना था।

PunjabKesari
मेहंदी में राजस्‍थानी लुक

 अपनी  मेहंदी की रस्‍म के लिए पीसी ने अबुजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ 48 कलियों वाला राजस्‍थानी लुक वाला मल्‍टीकलर लहंगा पहना था। यह लहंगा  विंटेज कलेक्‍शन एजएसके से पिक किया था। मल्टी कलर राजस्थानी आउटफिट के साथ उन्होंने राजस्थानी ज्वैलरी भी कैरी की थी।

PunjabKesari
संगीत सेरेमनी के लिए गोल्डन सिल्वर साड़ी

अपनी  संगीत सेरेमनी में प्रियंका गोल्डन सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। लाइट मेकअप के साथ खुले बालों में कमाल की लग रही थी। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए थे। 

PunjabKesari
शादी के दिन लाल जोड़ा

 प्रियंका के खास दिन के लिए शादी का लाल जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था। फ्रेंच नॉट संग क्रिस्टल और सीक्वन वर्क वाले इस जोड़े ने खूब वाहवाही लूटी थी। लहंगे की डिजाइन की बात करें तो सिल्क फ्लोस, सीएम रेड क्रिस्टल और धागे का सारा काम हाथ से किया गया था। इस लहंगे  को बनाने में 110 कारीगर के साथ-साथ 3720 घंटे लगे थे। साथ में जो मुगल ज्वेलरी पहनी गई थी वह  डायमंड, पन्ने, जापानी मोती की बनी हुई थी। 

PunjabKesari
वाइट वेडिंग गाउन 

इस सभी आउटफिट में से सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके वाइट वेडिंग गाउन ने बटोरी थी। अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने वाइट क्रिस्‍टल्‍स गाउन को पहना था जिसे अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर राल्‍फ लॉरेन ने पूरे 1826 घंटों में तैयार किया था। उनका यह ब्राइडल गाउन पूरी तरह से पर्सनलाइज्‍ड था। उनके इस गाउन में निक जोनस के नाम से लेकर 7 और नाम काढ़े गए थे। 

PunjabKesari
रिसेप्शन पर ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा 

शादी के बाद  प्रियंका ने अपने  रिसेप्शन लुक से भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्नियंका ने स्मोकी आई और डार्क लिपस्टिक के साथ डायमंड ज्वैलरी भी केरी की थी। उन्होंने सफेद गुलाब से बन बनाया था। 
 

Related News