27 APRSATURDAY2024 8:35:03 AM
Nari

Mahashivratri पर भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे असीम कृपा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Feb, 2024 06:59 PM
Mahashivratri  पर भोलेनाथ को लगाएं इन चीजों का भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे असीम कृपा

भगवान को भोग लगाना हमारी धार्मिक परंपरा में है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं, लेकिन अगर ये भोग भगवान जी के पसंद का हो तो फल कई गुना दोगुना हो जाता है। ऐसे ही महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को उनका पंसदीदा भोग लगाकर उन्हें प्रसन्न  किया जाता है। इस बार ये पर्व 8 मार्च को है। इस दिन भोलेनाथ का भक्त व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन एक पात्र में केसर, दूध, दही, घी, इत्र, शहद, चंदन, भांग और चीनी को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा उन्हें ये खास भोग अर्पित करें...

लस्सी

भांग भोलेनाथ को बहुत प्रिय है तो महाशिवरात्रि के दिन आप लस्सी में इसे मिलाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

PunjabKesari

मालपुआ

मान्यता है कि भगवान शिव को मालपुआ बहुत पसंद है। अगर आप इस बार घर पर ही मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। वैसे आप बिना भांग के मालपुए का भोग लगा सकते हैं।

PunjabKesari

हलवा

कहते हैं कि इस दिन कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का हलवा भी बना सकते हैं।भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन हलवे का भोग लगाने से वह बहुत खुश होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। 

PunjabKesari

भांग के पकौड़े

महाशिवरात्रि पर भांग के पकौड़ों को भी खूब क्रेज होता है। आप इसे भोग के तौर पर भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। इसके लिए बेसन और सब्जियों को मिलाकर पकौड़ों का पेस्ट बना लें और इसमें भांग का पाउडर मिलाकर फ्राई करें। भगवान के  प्रसाद में प्याज या लहसुन का इस्तेमाल न करें। 

PunjabKesari

मखाने की खीर

भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग भी लगाया जा सकता है। मखाने की खीर में चावल की जगह भूने हुए मखाने का इस्तेमाल करें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो इसमें केसर और इलाइची पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

ठंडाई

इन सब के अलावा भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है। दूध, चीनी और भांग के साथ-साथ आप ठंडाई में बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ, खसखस, इलायची और केसर भी जरूर डालें।

PunjabKesari

Related News