01 MAYWEDNESDAY2024 7:49:37 PM
Nari

भाग्‍यश्री ने बेटे के गाने पर डांस कर  मचा दिया धमाल, बार- बार ये वीडियो देख रहे लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Nov, 2021 10:28 AM
भाग्‍यश्री ने बेटे के गाने पर डांस कर  मचा दिया धमाल, बार- बार ये वीडियो देख रहे लोग

बॉलीवुड की फेमस और फिटनेस फ्रीक एक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री भले ही पर्दे से दूर है लेकिन उनकी चर्चाएं दूर- दूर तक है। उनकी फिटनेस को देख कोई नहीं कह सकता कि वह   इतने बड़े बच्‍चों की मां हैं। अब हाल ही में भाग्‍यश्री ने अपने बेटे की  फिल्म के गाने पर डांस कर धमाल मचा दिया। इस डांस से उन्होंने सभी को अपना दिवाना बना दिया। 

 

भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे अभिमन्यु दासानी और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' के गाने 'तितर-बितर' पर डांस करती नजर आ रही हैं।  इस वीडियो में वह अकेली नहीं है और भी लोग उनके साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। येलो साड़ी में  भाग्यश्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

PunjabKesari
भाग्यश्री के वीडियो पर बेटे अभिमन्यु दासानी ने कॉमेंट करते हुए मॉम लिखा और साथ में हॉर्ट इमोजी भी बनाई। उनके फैंस को भी यह वीडियो खूब पसंद आई है। ​दरअसल अभिमन्यु दसानी की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। फिल्म में अभिमन्यु के साथ सान्या मल्होत्रा लीड रोल प्ले कर रही हैं।

PunjabKesari
अभिमन्यु दासानी ने साल 2018 में रिलीज हुई वसन बाला की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।  ​हाल ही में भाग्यश्री अपने बेटे के साथ बिग बॉस के वीकेंड शो में बतौर गेस्ट हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने  सलमान खान के साथ खूब मस्ती भी की थी। 

PunjabKesari

Related News