19 APRFRIDAY2024 11:03:38 PM
Nari

Eye Care: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये Food

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Jul, 2021 10:38 AM
Eye Care: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये Food

आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम व नाजुक हिस्सा होती है। ऐसे में इसकी देखभाल करना बेहद है। मगर लंबे समय तक ऑनलाइन काम, ऑनलाइन पढ़ाई, टीवी देखने से आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ रहा है। एक रिसर्च के मुताबिक, लॉकडाउन दौरान विश्वभर में भारतीयों की आंखों की रोशनी पर सबसे अधिक प्रभाव दिखाई दिया है। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने काम करने से लगभग 27.5 करोड़ लोग यानि करीब 23 प्रतिशत भारतीय आबादी की आंखों की रोशनी पर असर पड़ा है।

 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, घंटों स्क्रीन पर काम करने से आंखों की नसें सिकुड़ने लगती हैं। इसके कारण आंखों की रोशनी कम होने के साथ कई लोगों को सिरदर्द की परेशानी भी होती है। ऐसे में आंखों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में विटामिन सी से भरपूर कुछ खास चीजें शामिल कर सकती है। चलिए आज हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे जुड़़ी समस्या से बचने के लिए कुछ खास फूड्स के बारे में बताते हैं...

आंख की समस्या होने पर दिखते हैं ये लक्षण

. धुंधला और अस्पष्ट दिखाई देना
. आंखों में लाली व सूजन होना

PunjabKesari

आंख से जुड़ी समस्याओं के कारण

. बढ़ते प्रदूषण के कारण आंखों में गंदगी जमा होना
. आंखों पर या उसके आसपास कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से जलन होने के कारण
. लंबे समय तक कंप्यूटर, मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल करने से आंखों का पानी सूखना

नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाने व देखभाल के लिए डेली डाइट में शामिल करें ये फूड्स

 

- एग व्हाइट

आंखों को स्वस्थ रखने में अंडे की जर्दी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ेज़ेक्सैन्थिक, जिंक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने व इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

- गाजर

गाजर विटामिन ए, सी, बीटा- कैरोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होती है। ये आंखें को संक्रमण, ड्राईनेस, जलन, खुजली आदि की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं

- आंवला

आंवला विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता। आंवला इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आंखों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देती है। साथ ही रेटिना कोशिकाओं का सही से कार्य करने से मदद करती है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ने व इससे जुड़ी समस्याएं होने से बचाव रहता है।

- विटामिन सी से भरपूर फल

संतरा, अमरूद आदि विटामिन सी से भरपूर है फल आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

PunjabKesari

- मछली

आंखों को स्वस्थ रखने में मछली का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली स्वस्थ रेटिना को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह डाई आंखों की समस्या से जल्द ही छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

 

Related News