19 APRFRIDAY2024 9:59:32 PM
Nari

Cannes की 12 Best Dresses जिन्हें मिला लोगों का प्यार, इन सभी के आगे फेल हुई Aishwarya

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 30 May, 2023 04:26 PM

इस बार कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड बालाओं का खूब टशन देखने को मिला। बहुत सी हिरोइनों ने इस बार डेब्यू किया वहीं एक्ट्रेस के अलावा कांस में अलग फील्ड  से भी सेलेब्रिटीज दीवाज पहुंची। कुछ ग्लोबल इंफ्लूयएंसर थी तो कुछ एंटरप्रेनोर। सबने एक से बढ़ कर एक स्टाइलिश आउटफिट्स पहने। बता दें कि इस बार कांस में पर्ल्स का फैशन दिखा। ज्यादातर सेलेब्रिटीज के कपड़ों में मोती वर्क जरूर दिखा चलिए इस पैकेज में आपको कांस की बेस्ट आउटफिट्स के बारे में बताते हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने कांस में डेब्यू किया था। अनुष्का की पहली ही लुक लोगों को बहुत पसंद आई। अनुष्का व्हाइट फ्लावर स्टाइल ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्यूइन के गाउन में दिखी थी। अनुष्का की लुक बॉलीवुड दीवाज की कांस लुक में सबसे ज्यादा पसंद की गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 दीपा खौसला

लेकिन अनुष्का से भी ज्यादा लोगों को अट्रैक्टिव लगी दीपा खौसला की पर्ल ड्रेस जिसे यूसेफ अल जासमी ने डिजाइन किया था और इसके साथ दीपा ने मीकाएल्ड की केप पहनी थी। दीपा की ड्रेस को फैंस का प्यार मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 सारा अली खान

सारी अली  खान ने अपनी दूसरी लुक के लिए अबुजानी संदीप खोसला की ड्रेस चूज की थी जिसका ब्लाउज व्हाइट एंड ब्लैक पर्ल्स से तैयार था। सारा ने ज्यूलरी भी मैचिंग ही तैयार की थी। उनकी इस रेट्रो स्टाइल साड़ी लुक को प्यार मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 सुरवीन चावला

सुरवीन चावला ने भी सीमा गुजराल लेबल का यैलो कलर में देसी अटायर चुना। लंहगे की चोली सबसे ज्यादा अट्रेक्टिव थी। चोली की ऑफ शोल्डर वोल्यूम स्लीव्स के साथ दुपट्टा अटैच था। अगर आप स्टाइलिश पहनना चाहती तो कुछ ऐसा ही ट्राई कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने माइकल सिनको के यैलो रफ्फल गाउन में दिखीं। अदिती के सिर्फ ड्रेस ही नहीं बल्कि हेयरस्टाइल मेकअप सबको प्यार मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मृणाल ठाकुर

मृणाल की वैसे तो सारी लुक पसंद की गई लेकिन अनामिका खन्ना की हुड वाली ड्रेस लोगों को ज्यादा पसंद आई और आपको

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने बहुत सी ड्रेसेज पहनी लेकिन उर्वशी की पहली लुक ने सबका दिल जीत लिया। उर्वशी रौतेला  ने सबसे पहले सीमा कोटयोर का पिंक टूले गाउन पहना था और इसके साथ क्रोकोडाइल वाला उनका यूनिक नेकलेस काफी दिन चर्चा में बना रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मासूम मीनावाला

स्टाइल फीस्टा गर्ल मासूम मीनावाला की हर लुक एक से बढ़ कर एक रही लेकिन आखिरी लुक में तो मासूम ने सबका दिल जीत लिया। मासूम ने फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया पाउडर ब्लू गाउन पहना जिसकी लॉन्ग रफ्फल ट्रेन थी। इसके साथ मासूम ने करिश्मा जूलरी औऱ कैरीलॉन ज्वैलरी कैरी की।

मौनी रॉय

मौनी रॉय ने भी कांस में डेब्यू किया और हर लुक से इंप्रैस किया मौनी रॉय के ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन को सबसे ज्यादा प्यार मिला उन्होंने तारीक एडिज का गाउन पहना।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

डॉली सिंह

कॉलगेट फेस डॉली सिंह भी कांस पहुंची थी जहां उनकी कई लुक्स सामने आई। हालांकि उनकी पहली पर्ल ड्रेस ने ही सबका दिल जीत लिया। डॉली ने अबू जानी संदीप खोसला की व्हाइट ड्रेस तैयार की जिसका ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज मोतियों से तैयार किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 कूषा कपिला

कॉन्टेंट क्रिएटर कूषा कपिला भी इस बार कांस इवेंट में नजर आई। कूषा की हर लुक को फैंस का प्यार मिला लेकिन डिजाइनर राहुल मिश्रा का गाउन सबसे ज्यादा पसंद किया गया। कूषा ने राहुल की ड्रेस पहनकर ही फर्स्ट रेड कार्पेट इवेंट ज्वॉइन किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर की एक लुक काफी लाइमलाइट में रही। दरअसल वह अपने महंगे लुक के लिए ट्रेंड में आई थी। उन्होंने गैलवन लंदन की स्लिप-ऑन ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत 2 लाख के करीब बताई गई। वहीं हाथ में पकड़े पर्ल डिटेलिंग गोल साइज हैंडबैग की कीमत 1,19,616 रू. बताई गई।

इस बार ऐश का जादू नहीं चला और इन दीवाज का फैशन उन पर भारी पड़ गया।
 

Related News