25 APRTHURSDAY2024 3:44:46 PM
Nari

एडवेंचर के शौकीन भारत की इन जगहों पर लें घूमने का असली मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Oct, 2021 05:25 PM
एडवेंचर के शौकीन भारत की इन जगहों पर लें घूमने का असली मजा

घूमने के मामले में हर किसी की अलग-अलग पसंद होती है। कई लोग शांत व प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के शौकीन होते हैं। वहीं कुछ लोग एडवेंचर करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो आप भारत की कुछ जगह पर घूमने का प्लान कर सकती है। यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटी का मजा आसानी से ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

मनाली

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो आपके लिए मनाली घूमने जाना बेस्ट रहेगा। यहां पर आप राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, हाईकिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही मनाली के ठंडे-ठंडे मौसम में प्राकृतिक नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

गोवा

गोवा यंगस्टर्स के घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आप अलग-अलग बीचों के किनारों पर तो घूम सकते हैं। इसके साथ ही पानी के अंदर गो-कार्टिंग, स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग आदि का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही गोवा में आप अपने मनपसंद शॉपिंग भी आसानी से कर सकते हैं। गोवा में आप फिशिंग और डॉल्फिन देखने का भी फायदे उठा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

स्पीति

अगर आप पहाड़ों को शौकीन है तो आपको स्पीति जान चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खूबसूरत व शांत जगह है। आप यहां पर प्राकृतिक नजारों का आनंद मना सकते हैं। इसके साथ ही एडवेंचर के शौकीन स्पीति में ट्रैकिंग, हाईकिंग और व्हाइट वाटर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप फैमिली के साथ घूमने की सोच रहे हैं तो यहां प्राचीन मठ जरूर देखकर आए।

PunjabKesari

PunjabKesari

उत्तर पूर्व भारत

उत्तर पूर्व भारत एडवेंचर व प्राकृतिक नजारों का मजा लेने वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां पर आप वाइडलाइफ ट्रैकिंग पीक क्लाइम्बिंग और जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

लेह और लद्दाख

लेह और लद्दाख यंगस्टर्स व न्यूली मैरिड कपल्स के घूमने की पहली पसंद मानी जाती है। बता दें, ये जगह माउंटेन बाइकर्स के बीच बेहद फेमस है। इसके अलावा एडवेंचर का मजा लेने के लिए लोग यहां पर व्हाइट वाटर राफ्टिंग करना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News