20 APRSATURDAY2024 8:32:23 AM
Nari

Children Day: इन गेम्स से बनाएं बच्चों का यह दिन और भी खास

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Nov, 2020 12:22 PM
Children Day: इन गेम्स से बनाएं बच्चों का यह दिन और भी खास

हर साल चिल्ड्रन डे 14 नवंबर की को मनाया जाता है। इस बार इस दिन दिवाली आने से खुशी व मजा दोगुना हो जाएगा। मगर कोरोना के चलते बच्चे घर से बाहर अपनी खुशी को मना नहीं सकते हैं। ऐसे में आप उनके लिए गेम्स और एक्टिविटीज प्लान कर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। इससे बच्चों को आनंद मिलने के साथ कुछ नया सिखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस दिन का मजा लेने के लिए क्या करना सही रहेगा। 

रंगोली बनवाएं 

बच्चों को रंग वैसे भी बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे में उनसे सुंदर-सी रंगोली बनवाएं। आप उन्हें खुद अच्छा-सा डिजाइज बनाकर दें। फिर उन्हें उसमें रंग भरने को कहे। बच्चों में रंगोली कम्पटीशन करवाकर उन्हें अच्छे से गिफ्ट दें। इससे उनका हौंसला बढ़ेगा। 

PunjabKesari

ग्रीटिंग कार्ड व कोलाज बनवाना भी रहेगा सही 

इंटरनेट की मदद से ग्रीटिंग कार्ड बनाने की वीडियो डाउनलोड करें। फिर बच्चों को उसे बनाने को कहें। इसके अलावा फैमिली फोटो इकट्ठी कर कोलाज बनवाना भी अच्छा आइडिया रहेगा। 

मोमबत्ती व दीये बनवाएं 

दिवाली के शुभ अवसर पर आप बच्चों के साथ मिलकर मोमबत्ती व दीयों को सजा सकते हैं। इसके लिए आपको पेंट या वॉटर कलर, स्पार्कल ग्लू, स्टोन व क्रेयॉन्स की जरूरत पड़ेगी। फिर मोमबत्तियों को स्टोन  से सजाएं। पुराने दीयों के पेंट कर उसे स्पार्कल ग्लू व स्टोन से सजाएं। आप चाहे तो इसे छोटे-छोटे मिरेर से भी सजा सकते हैं। मगर इस काम को खुद ही करें। बच्चों को करने न दें। 

खाना बनवाना भी अच्छा रहेगा

आप बच्चों से सिंपल-सी रेसिपीज बनवा सकती है। आप उनसे नारियल के लड्डू, मीठा पान, सैंडविच, भेल पुरी आदि चीजें बना सकती है। इसे बनाने में ना ही गैस की जरूरत होगी। और न ही ज्यादा समय लगेगा। 

PunjabKesari

बैलून से बनवाएं पटाखे

दिवाली पर पटाखे चलाने से वातावरण खराब होने के साथ जलने का भी खतरा रहता है। मगर बच्चों को पटाखे चलाना अच्छा लगता है। ऐसे में आप उनसे बैलून के पटाखे बनवा सकती है। इसके लिए रंग-बिरंगे कागज और ग्लिटर को बैलून में भरें। फिर उसे हल्के से सुई या दीपक से छुआएं। इससे आवाज भी कम आएगी और चारों तरफ उड़ते रंगीन कागज सुंदर भी लगेंगे। आप चाहे तो इसमें फूल भी भर सकती है। इससे बैलून के फटने पर खूशबू भी आएगी। 

 

 


 

Related News