26 APRFRIDAY2024 12:10:15 PM
Nari

धरती पर जन्नत का नजारा, विदेश से ज्यादा खूबसूरत हैं भारत की 5 जगहें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Sep, 2020 05:00 PM
धरती पर जन्नत का नजारा, विदेश से ज्यादा खूबसूरत हैं भारत की 5 जगहें

घूमने के नाम पर हर कोई बाहर के देश में जाना की बात करता है। मगर भारत देश में भी बहुत सी सुंदर और आकर्षित जगह है जो विदेश से कम नहीं लगती है। यहां पहुंच कर, इसकी खूबसूरती को देखकर हर कोई इन जगहों का दिवाना हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी कही घूमने का प्लान कर रहें हैं तो विदेश में जाने की जगह भारत की इन जगहों पर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

मुन्नार

मुन्नार दक्षिण भारत के केरल में बसा एक खूबसूरत शहर है। दिखने में बेहद सुंदर व आकर्षित होने से एक बार यहां पहुंचने से कोई भी इसकी खूबसूरती का दिवाना हो जाएगा। इस शहर के आकर्षण का मुख्य केंद्र यहां पर बने चाय के बाग है। ये मलेशिया के बागानों से कम नहीं है। ऐसे में आप भी भारत में ही मलेशिया घूमना एन्जॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए मुन्नार जाना बेस्ट रहेगा।

nari,PunjabKesari

लद्दाख

इंडस नदी के किनारे पर स्थित लद्दाख घूमकर किसी को भी ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरती का फील होगा। साथ ही आप अपने इस होलिडे कम बजट में प्लान कर सकते हैं। लद्दाख में बने ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सुंदर वादियों में कोई भी खो सकता है।

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

कश्मीर 

कश्मीर की खूबसूरती को देखते हुए इसे धरती का स्वर्ग माना जाता है। बात अगर इस शहर की विदेश से तुलना की करें तो यह भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहें हैं तो यहां के सुंदर व आकर्षित राज्य श्रीनगर और गुलमर्ग में जाए। इनके आसपास बनी बहुत सी ऐसी जगहे हैं, जिसकी खूबसूरती स्विट्जरलैंड से भी कम नहीं हैं। 

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

औली

जो लोग बर्फ देखने के साथ बर्फ की पहाड़ियों पर स्कीइंग करना चाहते हैं उन्हें उत्तराखंड के औली शहर में जाना चाहिए। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ दिखने में बेहद खूबसूरत होने से किसी का भी मन अपनी ओर खिंचने का काम करते हैं‌। साथ ही बर्फ में स्कीइंग करने का एक अलग ही मजा मिलता है।

nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

कुर्ग

यह कर्नाटक में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है। इसे भारत का स्कॉटलैंड माना जाता है। कुर्ग का सुहावना मौसम और दिल को मोह लेने वाले प्राकृतिक नजारे व्यक्ति को स्कॉटलैंड घूमने का अहसास करवाता है। अगर आप प्राकृतिक नजारों को देखने के शौकीन हैं तो ऐसे में कुर्ग की सैर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही यहां पर आप दुबारे ऐलीफैंट कैंप, मंडला पट्टी और स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।


nari,PunjabKesari

nari,PunjabKesari

Related News