27 APRSATURDAY2024 4:36:38 AM
Nari

ठंड में खाएं गर्मा-गर्म बेसन का हलवा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Dec, 2020 05:17 PM
ठंड में खाएं गर्मा-गर्म बेसन का हलवा

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने के साथ डाइट का भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में उन्हीं चीजों को खाने की जरूरत होती है, जिससे शरीर को गर्माहट मिल सके। ऐसे में बेसन का हलवा खाना फायदमेंद रहेगा। बेसन में सभी जरूरी तत्व होने से ठंड से बचाव रहने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इसे खाने की सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

बेसन - 1 छोटी कटोरी
चीनी - 1 छोटी कटोरी
घी - 1/2 छोटी कटोरी
पानी - 1/2 छोटी कटोरी
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
बादाम- 1 बड़ा चम्मच (कटे हुआ)
किशमिश- 1 बड़ा चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि: 

1. सबसे पहले पैन में बेसन सुनहरा होने तक भूनें।
2. फिर इसमें घी और चीनी मिलाएं।
3. अब इसमें पानी मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
4. मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें।
5. इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
6. ऊपर से बादाम, काजू और किशमिश डालकर गार्निश करें।
7. लीजिए आपका बेसन का हलवा बनकर तैयार है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News