26 APRFRIDAY2024 8:40:45 PM
Nari

स्वादिष्ट खरबूजे केे गुणकारी फायदे

  • Updated: 03 Apr, 2017 01:29 PM
स्वादिष्ट खरबूजे केे गुणकारी फायदे

पंजाब केसरी (सेहत): गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसमें चिल-चिलाती धूप शरीर की सारी एनर्जी ले लेती है। इसमें अगर कुछ एेसे फल खाएं जाएं जो हमें गर्मी से भी बचाएं और कई बीमारियों से भी तो हमें पता भी नहीं चलेगा कि गर्मी कब आई और कब चली गई। इसके लिए खरबूजा गर्मी के मौसम में आने वाला एक ऐसा फल है, जिसका स्वाद और सुगंध दोनों ही अपने आप में अलग होते हैं। खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर को ठंडक देते हैं।


1. वजन कम करें
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें गर्मी में रोज खरबूजे का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरी और शुगर होती हैं। एक कप खरबूजे में सिर्फ 48 कैलोरी होती है। इसीलिए यह बढ़ते वजन कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।


2. लू लगने से बचाएं
गर्मियों के मौसम में खरबूजे को अपनी रूटीन की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह शरीर को गर्मी से होने वाले रोगों से भी बचाता है।


3. पेट की समस्याओं को दूर करें
खरबूजे के सेवन से पेट की जलन शांत होती है। खरबूजे से कब्ज व एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाती है। यह किडनी की सफाई भी अच्छे से करता है।


4. आंखों को स्वस्थ बनाएं
खरबूजे में विटामिन ए बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही, इसमें बीटा-केरोटीन भी पाया जाता है। इसीलिए इसके नियमित सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं। 


5. तनाव 
खरबूजे में काफी मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। पोटैशियम दिल को सामान्य रूप से धड़कने में मदद करता है, जिससे आॅक्सीजन पूरी मात्रा में दिमाग को पहुंचती है और बाॅडी स्ट्रैस फ्री रहती है।


6. डायबिटीज
यदि शुगर के रोगी रोज एक गिलास खरबूृजे का जूस पीतें हैं तो यह उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे लेने से उनका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।


7. कैंसर
खरबूजा लंग कैंसर से हमारी बॉडी की रक्षा करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन सी व बिटा-कैरोटीन मिलकर कैंसर रोकने में सहायक हो सकते हैं।

Related News