29 APRMONDAY2024 10:59:23 AM
Nari

भारत में क्यों बढ़ रही Quinoa की डिमांड? जानिए इसके फायदे-नुकसान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 15 Mar, 2021 10:35 AM
भारत में क्यों बढ़ रही Quinoa की डिमांड? जानिए इसके फायदे-नुकसान

चावल और गेहूं की तरह क्विनोआ (Quinoa) भी एक अमेरिकन अनाज ही है, जो अनहेल्दी लाइफ को बैलेंस रखने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। ग्लूटेन फ्री क्विनोआ में विटामिन बी, ई, आयरन, प्रोटीन, जिंक, फाइबर, मैग्नीशियम, पौटेशियम और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो कैंसर के साथ बढ़ती उम्र की समस्या को भी कम करते हैं।

क्विनोआ की हैल्दी रेसिपी

अमेरिका में क्विनोआ का इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया जाता है लेकिन आप ब्रेकफास्ट या लंच में क्विनोआ की रोटी बनाकर खा सकते हैं। क्विनोआ का उपमा, पोहा, सलाद का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद है। जो वजन घटाने से लेकर शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनाए रखता है।

कितनी तरह का होता है क्विनोआ?

क्विनोआ तीन रंगों का होता है सफेद, लाल और काला। सफेद

. सफेद रंग का क्विनोआ सबसे ज्यादा पॉपुलर है, जिसे हाथी दांत के नाम से भी जाना जाता है। इसे पकने में सबसे कम समय लगता है।
. लाल क्विनोआ को ज्यादातर सलाद के रूप में खाया जाता है, जो पकते वक्त अपना आकार बदल लेता है।
. काला क्विनोआ स्वाद में मीठा होता है लेकिन पकने में थोड़ा ज्यादा समय लेता है।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं इसके फायदे
वजन घटाए

शोध के मुताबिक, अन्य अनाज के मुकाबले क्विनोआ तेजी से वजन घटाता है। इसेसे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल

इसमें हाई फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह यह बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को बैलेंस रखता है, जिससे ब्लड शुगर और कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल होता है।

ग्लूटेन फ्री अनाज

यह एक ऐसा ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। ऐसे में अगर आपको पेट दर्द, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती हैं तो इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

मैग्नीशियम और कैल्शियम, प्रोटीन भरपूर क्विनोआ हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मददगार है। इसका सेवन शरीर में इन सभी तत्वों की कमी को पूरा करता है।

हार्ट डिजीज से बचाएं

मैग्‍न‍ीशियम से भरपूर होने के कारण रोजाना क्विनोआ का सेवन आपको हार्ट डिजीज से बचाता है। इसके अलावा यह ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल रखता है। अगर आप भी अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

ओस्टियोपोरोसिस से बचाव

50 की उम्र के बाद जोड़ों में दर्द की शिकायत रहने लगती है लेकिन इसमें मैग्निशियम अधिक होता है , जो आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस से बचाने में मददगार है।

एनीमिया से बचाव

इसमें राइबोफ्लेविन, जिंक, आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इससे एनीमिया से भी बचाव होता है।

उम्र के असर को करे बेअसर

एंटीऑक्सीडेंट, एंटीवायरल, और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर क्विनोआ त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ाता है, जिससे आप झुर्रियां, झाइयां जैसी प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं। साथ ही इससे सेवन शरीर में जिंक की कमी नहीं होती, जिससे स्किन ग्लो करती है।

PunjabKesari

बालों के लिए फायदेमंद

हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह बालों के पोर्स को मजबूत करता है। इसमें मौजूद कॉपर, अमिनो एसिड भी बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी मददगार है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में इसका सेवन एनिमिया, मार्निंग सिकनेस से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इससे भ्रूण का विकास भी बेहतर तरीके से होता है।

क्विनोआ के नुकसान

. बेशक क्विनोआ सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट की दिक्कतों का कारण भी बन सकता है।
. फाइबर अधिक होने के कारण इससे दस्त, गैस और पेट फूलने की शिकायत हो सकती है।
. इसमें मौजूद ऑक्सेलिक एसिड की वजह से गुर्दे की पथरी बनने की आशंका रहती है।

PunjabKesari

Related News