29 APRMONDAY2024 3:16:26 AM
Nari

Workout Injury: पहली बार वर्कआउट करने से पहले जान लें चोट से बचने के 5 तरीके

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Jan, 2023 11:24 AM
Workout Injury: पहली बार वर्कआउट करने से पहले जान लें चोट से बचने के 5 तरीके

व्यायाम करने की आदत डालना आसान नहीं है। लोगों के लिए न केवल व्यायाम के लिए समय निकालना एक प्रमुख कारक है बल्कि दर्द और चोटों का डर भी एक कारण है कि लोग व्यायाम शुरू करने से कतराते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि व्यायाम करने से दर्द हो या चोट लगे। यहां कुछ सरल चीजें दी गई हैं, जिन्हें आप व्यायाम शुरू करते समय दर्द और चोट के जोखिम से बचने के लिए कर सकते हैं। 

PunjabKesari

वार्म-अप 

(व्यायाम से पहले शरीर का तापमान बढ़ाना) व्यायाम से पहले खुद को ‘वार्म-अप' करना महत्वपूर्ण है। इससे मांसपेशियों और पूरे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। यह आपके शरीर को व्यायाम के बढ़ते बोझ के लिए भी तैयार करता है। वार्म-अप के बाद गर्म हुई मांसपेशियां लंबे समय तक व्यायाम करने में सक्षम हो पाती हैं। इससे दर्द और चोट का जोखिम भी कम हो जाता है। असल में एक प्रभावी वार्म-अप अलग-अलग व्यायाम के लिए भिन्न हो सकते हैं। लेकिन, सामान्य तौर पर आपको कसरत शुरू करने से पहले कम से कम पांच से दस मिनट का समय वार्म-अप करने के लिए देना चाहिए। उदाहरण के तौर पर दौड़ने से पहले टहलना या तेज कदमों से चलना चाहिए या भारी वजन उठाने से पहले हल्का वजन उठाना चाहिए। 


अधिक प्रयास न करें 

व्यायाम शुरू करते समय अपनी क्षमता से अधिक कसरत करना एक सामान्य गलती है। इससे व्यायाम के बाद दर्द हो सकता है और आपके चोटिल होने की आशंका भी बढ़ सकती है। जब आप पहली बार कसरत शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे और अपनी क्षमता अनुसार इसकी शुरुआत और आगे बढ़ना महत्वपूर्ण होता है। व्यायाम के लाभ दिखने में सप्ताह या महीने भी लग सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य और फिटनेस में रातोंरात सुधार देखने की अपेक्षा न करें। कुछ दिनों में आपको पिछले सत्र जितना लंबा या कठिन व्यायाम करना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में चोट से बचने के लिए अपने शरीर की सुनें और जब आप थका हुआ महसूस करें तो रुक जाएं। 

PunjabKesari
थकान से उबरने के लिए पूरा समय दें 

प्रत्येक सप्ताह आराम करने के लिए एक या दो दिन का समय देना व्यायाम की थकान से उबरने के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, इन दिनों में केवल बैठे रहना और कुछ भी नहीं करने की आवश्यकता नहीं है। मांसपेशियों को उचित आराम मिलने से दर्द और चोट के जोखिम से बचाव संभव है। आराम के दिनों में टहलना या योग जैसे कम थकाने वाले व्यायाम शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, अलग-अलग दिन भिन्न तरह की कसरत करने से यह आपकी मांसपेशियों को बार-बार एक ही तरह का काम करने से बचाएगा।

 

 उचित तरीका सीखें

व्यायाम शुरू करते समय शुरुआती दौर में ही कसरत का सही तरीका विकसित करना महत्वपूर्ण है। शुरुआत में, धीमी गति बनाएं और विभिन्न प्रकार के व्यायामों को करने की आदत डालें और तुरंत बहुत अधिक वजन नहीं उठाएं। इससे आपको चोट लगने से बचने में मदद मिलेगी। यदि आप जिम या फिटनेस सेंटर में व्यायाम करना चुनते हैं, तो जिम प्रशिक्षक की मदद ले सकते हैं। यदि आप अकेले व्यायाम करना पसंद करते हैं, तो आपके मार्गदर्शन के लिए बहुत सारे विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 

PunjabKesari

सही जूतों को तरजीह दें

जूतों की सही जोड़ी आपकी कसरत में खासा फर्क ला सकती है। दौड़ने के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आरामदायक जूते दर्द को कम करने में मददगार साबित होंगे और आपकी कसरत को और अधिक मनोरंजक बना देंगे। 
 

Related News