13 OCTTUESDAY2026 11:33:07 PM
Life Style

गर्लफ्रेंड के होते हुए BB20 में लव गिल के लिए धड़का इस कंटेस्टेंट्स का दिल, यंग डीएसए से कही दिल की बात

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Oct, 2026 11:40 AM
गर्लफ्रेंड के होते हुए BB20 में लव गिल के लिए धड़का इस कंटेस्टेंट्स का दिल, यंग डीएसए से कही दिल की बात

नारी डेस्क : सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों और भावनाओं को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच स्काउट ओपी ने यंग डीएसए के सामने कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। स्काउट ने बताया कि शो में रहने के दौरान उनके मन में लव गिल के लिए फीलिंग्स पैदा हो रही हैं। हालांकि, शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड भी हैं। ऐसे में स्काउट की इस बात ने दर्शकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

स्काउट ओपी ने यंग डीएसए से शेयर की दिल की बात

दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए ग्राउंड एरिया में बैठकर बातचीत करते नजर आए। इस दौरान दोनों इशारों में बात कर रहे थे। बातचीत के बीच स्काउट ने यंग के सामने अपने दिल की बात रखते हुए बताया कि उन्हें लव गिल के लिए कुछ अलग तरह की फीलिंग्स महसूस हो रही हैं। स्काउट की बात सुनकर यंग ने उनसे पूछा कि ये फीलिंग्स किस तरह की हैं, बहन जैसी या दोस्ती वाली? इस पर स्काउट ने जवाब दिया कि लव पहले उनकी दोस्त ही थीं। उनकी इस बातचीत से साफ हुआ कि शो में लव के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर स्काउट के मन में कुछ भावनाएं पैदा हो रही हैं।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के ये 5 लक्षण शरीर में दिखें तो न करें नजरअंदाज!

गर्लफ्रेंड को बताया अपना घर, फिर लव के लिए फीलिंग्स का किया जिक्र

स्काउट ओपी ने यंग डीएसए से बातचीत के दौरान यह भी स्वीकार किया कि शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड हैं और वही उनका घर हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करते हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में लगातार साथ रहने और ज्यादा समय बिताने की वजह से लव गिल के लिए उनके मन में फीलिंग्स आने लगी हैं। स्काउट ने यह भी बताया कि जब गुल्लू, लव के साथ फ्लर्ट करते हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि लव के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां उनके मन में भावनात्मक उलझन पैदा कर रही हैं।

यंग डीएसए ने स्काउट को दी दूरी बनाने की सलाह

स्काउट की बातें सुनने के बाद यंग डीएसए उन्हें सलाह देते भी नजर आए। यंग ने कहा कि अगर उन्हें लव के लिए इस तरह की फीलिंग्स महसूस हो रही हैं, तो उन्हें लव से थोड़ी दूरी बना लेनी चाहिए। स्काउट भी यंग की इस सलाह से सहमत दिखाई दिए। दोनों के बीच हुई यह बातचीत इशारों में सामने आई, लेकिन इसके बाद शो में स्काउट और लव के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में स्काउट अपनी भावनाओं को लेकर क्या कदम उठाते हैं और लव के साथ उनका रिश्ता किस दिशा में आगे बढ़ता है।

यें भी पढ़ें : ट्रीटमेंट के बाद भी दोबारा क्यों लौट आता है कैंसर, बड़ी वजह जान लें

कौन हैं स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी?

स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड का नाम काशवी हिरानंदानी है। काशवी भी गेमिंग की दुनिया से जुड़ी हुई हैं और यूट्यूब पर ‘Kash Plays’ नाम से अपना गेमिंग चैनल चलाती हैं। वह गेमिंग कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं। बिग बॉस के घर में स्काउट के इस खुलासे के बाद अब दर्शकों की नजरें उनके रिश्ते पर टिकी हैं। हालांकि, शो में सामने आई बातचीत के आधार पर ही उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है। आने वाले एपिसोड में इस मामले पर और क्या खुलासे होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Related News