नारी डेस्क : 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की कृपा इस दिन विशेष रूप से मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन बन रहे शुभ योग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी को धन लाभ के योग हैं, तो किसी के लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धन लाभ के योग हैं और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से उलझी समस्या सुलझ सकती है।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: मां सरस्वती को लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ राशि
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। किसी रिश्तेदार से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मीडिया और प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ होगा। इंजीनियरिंग छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और क्लाइंट्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग का दान करें।
कर्क राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: केले या पीले फूल दान करें।

सिंह राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: गुड़ या मिठाई का दान करें।
कन्या राशि
सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। फैशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: किताबें दान करें।
तुला राशि
आय में वृद्धि होगी, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दूध या सफेद फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
पराक्रम बढ़ेगा और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: काली दाल का दान करें।
धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा। क्लाइंट मीटिंग से लाभ हो सकता है और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीला चंदन लगाएं।

मकर राशि
दिन अच्छा रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: मंदिर में दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
बड़ों की सलाह लाभकारी रहेगी। लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली अंक: 11
शुभ रंग: नीला
उपाय: जरूरतमंद को पेन दान करें।
मीन राशि
आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। नए आय स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और बच्चों की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा।
भाग्यशाली अंक: 12
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: खीर का भोग लगाएं।