20 APRSATURDAY2024 1:18:11 PM
Nari

बबीता फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, दंगल गर्ल ने दिया बेटे को जन्म

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 11 Jan, 2021 06:14 PM
बबीता फोगाट के घर आया नन्हा मेहमान, दंगल गर्ल ने दिया बेटे को जन्म

फिल्म इंडस्ट्री और खेल नगरी से आज जहां विराट कोहली के पिता बनने की खबरें आईं वहीं अब दंगल गर्ल के नाम से फेमस बबीता फोगाट भी मां बनी हैं। जी हां...दंगल गर्ल बबीता ने बेटे को जन्म दिया है। बबीता ने इसकी जानकारी खुद फैंस के साथ साझा की है और इसके साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा है। 

शेयर की तस्वीर 

अपने नन्हे बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बबीता ने इसके कैप्शन में लिखा हमारे SONshine से मिलिए। हम ख्वाबों में यकीन रखते हैं। बबीता की इस पोस्ट पर उनके चाहनेवाले और उनके दोस्त जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। 

वायरल हुई थी बेबी बंप की तस्वीरें 

आपको बता दें कि इससे पहले बबीता की बहुत सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उन्होंने बेबी बंप दिखाते हुए अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इसके साथ एक खास मैसेज भी लिखा था। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। तुम मेरी खुशियां हो। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपनी लाइफ में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

विराट के घर आई नन्ही परी 

बता दें कि इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है। इसकी जानकारी भी विराट ने खुद फैंस के साथ साझा की थी। 

 

Related News